महंगाई हुई बेकाबू, आसमान छुएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, दिग्गजों की चेतावनी से समझिए क्यों संकट मे

महंगाई हुई बेकाबू, आसमान छुएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, दिग्गजों की चेतावनी से समझिए क्यों संकट मे


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • खुदरा महंगाई दर 3.48% तक पहुंची, लगातार छठे महीने वृद्धि।
  • ईरान संकट से कच्चे तेल की कीमतें, पेट्रोल-डीजल महंगे होंगे।
  • उदय कोटक ने आर्थिक दबाव की चेतावनी दी, तैयारी जरूरी।
  • RBI गवर्नर बोले, सरकार लंबे समय तक बोझ नहीं उठा पाएगी।

India Inflation Latest News: महंगाई को लेकर देश में चिंता लगातार बढ़ती जा रही है और आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ा सकते हैं. ईरान संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अब बड़े उद्योगपति भी आर्थिक हालात को लेकर चेतावनी देने लगे हैं.

उदय कोटक जैसे दिग्गज बिजनेसमैन  ने कहा हैं कि भारत के आर्थिक हालात बहुत जल्द दबाव में आ सकते हैं. वहीं सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.48 प्रतिशत तक पहुंच गई है. लगातार छठे महीने महंगाई बढ़ने से यह चिंता और गहरी हो गई है. अगर कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रही, तो आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल से लेकर रोजमर्रा की कई चीजें और महंगी हो सकती हैं.

उदय कोटक ने कहा आगे और बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Uday Kotak ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी चिंता जताई है. CII की एनुअल बिजनेस समिट में उन्होंने कहा कि भारत को आने वाले संभावित संकट के लिए पहले से तैयार रहना चाहिए. उनका मानना है कि हालात आगे चलकर काफी मुश्किल हो सकते हैं, इसलिए समय रहते तैयारी करना जरूरी है.

उदय कोटक ने कहा कि अभी तक आम लोगों ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों का पूरा असर महसूस नहीं किया है, लेकिन आने वाले समय में इसका असर साफ दिखाई दे सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव और ईरान युद्ध की वजह से हालात और गंभीर हो सकते हैं. उनके मुताबिक, अगर जल्द स्थिति नहीं सुधरी तो पेट्रोल-डीजल समेत कई जरूरी चीजों की कीमतों पर बड़ा असर पड़ सकता है. जिसका सीधा बोझ आम लोगों पर देखने को मिल सकता हैं. 

तेल संकट पर आरबीआई का बयान

आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने संकेत दिए हैं कि अगर पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव लंबे समय तक जारी रहता है, तो इसका असर भारत में ईंधन की कीमतों पर पड़ सकता है.

उनका कहना हैं कि लगातार बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों का पूरा बोझ सरकार लंबे समय तक अपने ऊपर नहीं रख पाएगी. ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. 

महंगाई के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.48 प्रतिशत के आंकड़े तक पहुंच गई है. लगातार छठे महीने इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ सकती है. वहीं खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर भी पिछले महीने के 3.87% से बढ़कर 4.20% हो गई है.

यह भी पढ़ें:

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव, चांदी 2600 रुपये टूटी; जानिए आपके शहर का ताजा रेट

 



Source link