माइक्रोवेव में इन चीजों को गलती से भी ना करें गर्म, जहर बन जाएगा खाना

माइक्रोवेव में इन चीजों को गलती से भी ना करें गर्म, जहर बन जाएगा खाना


Microwave Food Safety Tips : आजकल लगभग हर घर की रसोई में माइक्रोवेव ओवन मौजूद है. यह हमारी जिंदगी को आसान बनाने वाला एक बहुत ही यूजफुल सामान बन गया है. सुबह जल्दी नाश्ता तैयार करना हो, बचा हुआ खाना गर्म करना हो या फिर जल्दी-से-कुकिंग करनी हो, माइक्रोवेव हर काम में मदद करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर चीज को माइक्रोवेव में गर्म करना सुरक्षित नहीं होता है. कई बार लोग बिना सोचे-समझे माइक्रोवेव में खाना डाल देते हैं, जिससे टेस्ट, पोषण और कभी-कभी सेहत को भी नुकसान हो सकता है. कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जिन्हें माइक्रोवेव में गर्म करने से बचना चाहिए. तो आइए जानते हैं कि माइक्रोवेव में किन चीजों को गलती से भी गर्म ना करें, नहीं तो खाना जहर बन जाएगा. 

माइक्रोवेव में किन चीजों को गलती से भी गर्म ना करें?
 
1. ठंडे उबले अंडे – बहुत लोग बचा हुआ उबला अंडा माइक्रोवेव में दोबारा गर्म कर लेते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए सही नहीं है.  माइक्रोवेव में अंडे के अंदर तेजी से भाप बनती है, जिससे अंडा अचानक फट सकता है. अंडे की बनावट और टेस्ट भी खराब हो सकता है. अगर अंडा गर्म करना है, तो उसे काटकर हल्की आंच पर धीरे-धीरे गर्म करना ज्यादा सुरक्षित होता है. 
 
2. बचा हुआ चावल – चावल को बार-बार गर्म करना खतरनाक हो सकता है. लंबे समय तक बाहर रखा चावल बैक्टीरिया पैदा कर सकता है.  माइक्रोवेव हर हिस्से को बराबर गर्म नहीं करता, इसलिए कुछ बैक्टीरिया बच सकते हैं. ऐसे में चावल को ठीक से स्टोर करें और सिर्फ एक बार अच्छे से गर्म करके खाएं. 
 
3. हरी पत्तेदार सब्जियां – पालक, मेथी और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों को बार-बार माइक्रोवेव में गर्म करना सही नहीं है. इनमें मौजूद नाइट्रेट्स ज्यादा गर्म होने पर ऐसे तत्वों में बदल सकते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं. बार-बार गर्म करने से सब्जियों का टेस्ट और बनावट खराब हो जाती है. 
 
4. हरी और लाल मिर्च – माइक्रोवेव में मिर्च गर्म करने से सावधान रहें.  इसमें मौजूद कैप्साइसिन हवा में फैल सकता है, जिससे आंखों और गले में जलन हो सकती है.  माइक्रोवेव खोलते ही तेज धुआं जैसा असर महसूस हो सकता है.  मिर्च को माइक्रोवेव में गर्म करने से बचें. 
 
5. प्रोसेस्ड मीट – सॉसेज, सलामी और अन्य प्रोसेस्ड मीट को माइक्रोवेव में गर्म करना नुकसानदायक हो सकता है. ज्यादा तापमान पर इनमें मौजूद प्रिजर्वेटिव्स और फैट्स बदल सकते हैं, जिससे हानिकारक तत्व बन सकते हैं. माइक्रोवेव में गर्म करने पर मीट रबड़ जैसी बनावट में बदल सकता है.
 
यह भी पढ़ें – Summer Care Tips: खून सूखना-जलन या सूजन… ज्यादा गर्मी से हमारे शरीर पर क्या पड़ता है असर, यह कितनी खतरनाक?
 
माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

माइक्रोवेव का सही इस्तेमाल करना भी बहुत जरूरी है. माइक्रोवेव में प्लास्टिक के कुछ डिब्बे गर्म होने पर हानिकारक केमिकल छोड़ सकते हैं. इसलिए केवल माइक्रोवेव-सेफ बर्तन का यूज करें. खाना ढक कर गर्म करने से ताप समान रूप से फैलता है. इससे हर हिस्सा बराबर गर्म होता है और बैक्टीरिया खत्म होते हैं. माइक्रोवेव में खाना ज्यादा समय तक न गर्म करें. बहुत लंबे समय तक गर्म करने से खाना जल सकता है या पोषण कम हो सकता है. खासकर अंडे, पत्तेदार सब्जियां और प्रोसेस्ड मीट को गर्म करने से बचें. बार-बार गर्म करना बैक्टीरिया बढ़ा सकता है. खाना गर्म होने के दौरान कभी-कभी स्पलैश या बूंदें माइक्रोवेव के अंदर गिर सकती हैं. नियमित रूप से माइक्रोवेव की सफाई करें, जिससे माइक्रोवेव लंबे समय तक सुरक्षित और स्वस्थ रहता है. 

 यह भी पढ़ें – Karela Bitterness Removal Tips: करेला कड़वा है… अब नहीं चलेगा बच्चों का यह बहाना, इस ट्रिक से बनाएंगे तो खत्म हो जाएगी कड़वाहट 



Source link