मिथुन ने की थी रैगिंग, क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड को किया डेट, किस्से शक्ति कपूर के

मिथुन ने की थी रैगिंग, क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड को किया डेट, किस्से शक्ति कपूर के


बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में शुमार शक्ति कपूर आज 74 साल के हो गए हैं. फिल्मी दुनिया में उन्होंने हर तरह के किरदार अदा किए हैं. FTII से एक्टिंग की बारीकियां सीखने वाले शक्ति को निगेटिव रोल से लेकर कॉमेडी किरदार तक में दर्शकों ने काफी पसंद किया है. चलिए आज उनके जन्मदि पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में.

पिता के साथ होता था झगड़ा

शक्ति कपूर का जन्म दिल्ली में 3 सितंबर 1952 को हुआ था. शक्ति कपूर के पिता बिजनेस मैन थे और वो चाहते थे कि शक्ति बिजनेस में उनकी मदद करें. हालांकि शक्ति ने पिता के बिजनेस से अलग ट्रेवल बिजनेस को चुना था. इसे लेकर शक्ति और उनके पिता में अक्सर झगड़ा हो जाता था.

ये भी पढ़ें: ईशा रिखी से तलाक अनाउंस करते ही बादशाह ने रिलीज किया नया गाना ‘चिमना’, मराठी म्यूजिक में किया डेब्यू

क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड से चलाया था चक्कर

शक्ति कपूर ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज में स्पोर्ट्स कोटे से बी. कॉम में एडमिशन लिया था. इस दौरान वो कॉलेज की क्रिकेट टीम के कप्तान की गर्लफ्रेंड को डेट करने लगे थे. हालांकि जब उस लड़की को पता चला था तो शक्ति और उस लड़की का रिश्ता टूट गया था. 

जब मिथुन चक्रवर्ती ने की शक्ति की पिटाई

शक्ति कपूर ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया (FTII) से एक्टिंग की पढ़ाई की थी. यहां दिग्गज आक्टर मिथुन चक्रवर्ती उनके सीनियर थे. 2023 में डीडी उर्दू को दिए इंटरव्यू में शक्ति ने बताया था कि मिथुन से उनकी पहली मुलाकत हॉस्टल में हुई थी. तब शक्ति के हाथ में शराब थी.

मिथुन ने की थी रैगिंग, क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड को किया डेट, किस्से शक्ति कपूर के

शक्ति ने मिथुन से पूछा था कि क्या वो शराब पिएंगे? मिथुन ने मना करते हुए कहा था कि यहां इसकी परमिशन नहीं है. इसके बाद मिथुन ने शक्ति की रैगिंग की थी. शक्ति के मुताबिक उन्हें एक कमरे में खींचकर फर्श पर पटक दिया था. मिथुन के साथ कुछ और लोग भी थे. उन्होंने शक्ति के बाल काट दिए थे. शक्ति ने इस मामले में सबसे पहले खुद को गलत ठहराया था.

शक्ति कपूर की फिल्में 

700 से ज्यादा फिल्में कर चुके शक्ति कपूर को सबसे पहले बड़ी पहचान 1980 की फिल्म ‘कुर्बानी’ में विलेन के रोल से मिली थी. उन्होंने ‘राजा बाबू’, ‘बोल राधा बोल’, ‘हिम्मतवाला’, ‘हीरो’, ‘बाजीगर’, ‘बाप नंबरी बेटा दस नंबरी’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाई है.

ये भी पढ़ें: 24 घंटों में बिके 168.69 हजार टिकट, 25वें दिन ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा, Toxic को पछाड़ा



Source link