वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंद में शतक ठोक रचा इतिहास, IPL के इतिहास में कोई नहीं कर पाया ऐसा

वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंद में शतक ठोक रचा इतिहास, IPL के इतिहास में कोई नहीं कर पाया ऐसा


Fastest Centuries in IPL: वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंद में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. यह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है. साथ ही वैभव IPL के इतिहास में ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने दो मौकों पर 40 से कम गेंदों में शतक पूरा किया हो. वैभव ने इस पारी के दौरान रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है.

आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय होने का रिकॉर्ड पहले से वैभव सूर्यवंशी के नाम था. उन्होंने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक पूरा किया था. अब किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी वैभव के नाम हो गया है. वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में 37 गेंद खेलकर 103 रन बनाए, जिसके बाद IPL 2026 की ऑरेंज कैप भी उनके सिर सज गई है. 

IPL में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

अब तक IPL के 19 साल के इतिहास में ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं था, जिसने दो बार 40 से कम गेंदों में शतक पूरा किया हो. वैभव सूर्यवंशी ऐसा करने वाले सबसे पहले बल्लेबाज हैं. क्रिस गेल, यूसुफ पठान, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रेविस हेड और प्रियांश आर्या ने 40 से कम गेंदों में शतक पूरा करने का कारनामा किया था. मगर वैभव इन सबसे आगे निकल गए हैं.

40 से कम गेंद में शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • 2 बार – वैभव सूर्यवंशी (35 गेंद, 36 गेंद)
  • 1 बार – क्रिस गेल
  • 1 बार – यूसुफ पठान
  • 1 बार – हेनरिक क्लासेन
  • 1 बार – डेविड मिलर
  • 1 बार – ट्रेविस हेड
  • 1 बार – प्रियांश आर्या

बाउंड्री से ठोक दिए 92 रन

वैभव सूर्यवंशी की यह पारी इसलिए कमाल ही रही, क्योंकि 103 रनों में से 92 रन उन्होंने बाउंड्री से बनाए. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 12 सिक्स और पांच चौके लगाए. मौजूदा स्थिति को देखें तो वैभव 357 रन बनयकर आईपीएल 2026 की ऑरेंज केप पर कब्जा जमा चुके हैं. उनसे पीछे केएल राहुल हैं, उनके भी अभी 357 रन हैं.

यह भी पढ़ें:

पंजाब ने सबसे बड़े चेज का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, IPL में लिखा नया इतिहास, 264 बनाकर हारी दिल्ली



Source link