इंग्लैंड के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका ने इतिहास रच दिया. श्रीलंका ने 430 रनों का ऐतिहासिक रन चेज किया. वनडे क्रिकेट के इतिहास में श्रीलंका का यह सबसे बड़ा रन चेज है. वहीं ओवरऑल वनडे में यह किसी भी टीम का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है. श्रीलंका के लिए पवन रतनायके (Pavan Rathnayake) ने 130 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं दसुन शनाका और अविष्का फर्नांडो ने 97-97 रनों की पारी खेली. अंत में जनिथ लियांगे (Janith Liyanage) 61 रनों पर नाबाद लौटे.
अंत में एक बार फिर मैच फंस गया था. श्रीलंका को लास्ट दो गेंद में जीत के लिए 6 रन बनाने थे औ उसके 8 विकेट गिर गए थे. जोश टंग ने लास्ट ओवर में 8 रन डिफेंड करते हुए पहली चार गेंद में दो रन दिए और दो विकेट चटकाए. हालांकि, लियांगे ने स्ट्राइक मिलते ही छक्का जड़ दिया, और श्रीलंका को ऐतिहासिक जीत दिलाई.
इंग्लैंड ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 429 रन बनाए थे. इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक ने दोहरा शतक लगाया था. उन्होंने 116 गेंद में 202 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. हालांकि, श्रीलंका ने 49.5 ओवर में यानी एक गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया.
वनडे क्रिकेट के इतिहास का यह दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है. इससे पहले 2006 में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रन चेज किए थे. वहीं पिछले दो दशकों का यह वनडे में सबसे बड़ा रन चेज है. दिलचस्प बात यह है कि इसी साल दूसरी बार एक महीने के भीतर वनडे में 400 रन चेज हुए हैं. इससे पहले सितंबर में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रन चेज किए थे.
वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े सफल रन चेज़
435 रन दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहान्सबर्ग 2006
430 रन श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी 2026 (आज, 22 अक्तूबर)
406 रन भारत बनाम वेस्टइंडीज, गुवाहाटी 2026
375 रन नीडरलैंड्स बनाम वेस्टइंडीज, हरारे 2023 (सुपर ओवर में जीत)
372 रन दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन 2016
यह भी पढ़ें-
सौरव गांगुली को हाई कोर्ट से लगा झटका, इस फिल्म पर रोक लगाने की लगाई थी गुहार






