वैभव सूर्यवंशी के IPL करियर में अब तक ऐसे केवल 6 मौके रहे हैं, जब वो 20 या उससे कम रन बनाकर आउट हुए हों. अब तक कुछ ही गेंदबाज हैं, जो इस 15 वर्षीय लड़के को जल्दी आउट करने में कामयाब रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स के काइल जैमीसन का नाम भी इस सूची में जुड़ गया है. अब तक केवल भुवनेश्वर कुमार और काइल जैमीसन ही 2 गेंदबाज हैं, जिन्होंने सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड किया है. शुक्रवार को वैभव का विकेट लेने के बाद जैमीसन अपना आपा खो बैठे और उन्हें पवेलियन की राह दिखाई.
यह मामला राजस्थान रॉयल्स की पारी के दूसरे ओवर का है. ओवर की पांचवीं गेंद पर काइल जैमीसन ने इन-स्विंग यॉर्कर गेंद फेंककर वैभव सूर्यवंशी को चारों खाने चित्त कर दिया. इससे पहले वैभव का बल्ला नीचे आ पाता, गिल्लियां बिखर चुकी थीं. वैभव निराशा में नॉन-स्ट्राइकिंग एंड की तरफ देख रहे थे, जबकि जैमीसन का जश्न देखने लायक रहा.
जैमीसन ने खोया आपा
यह सच है कि प्रत्येक गेंदबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट करने का तोड़ निकालने में लगा है. शायद यही वजह रही कि वैभव को क्लीन बोल्ड करने के बाद काइल जैमीसन को 15 वर्षीय खिलाड़ी की ओर गुर्राते देखा गया. जैमीसन का यह सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसका वीडियो खूब शेयर भी किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि जैमीसन एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के गेंदबाज हैं, वहीं वैभव अभी 15 साल के बच्चे ही हैं.
यह भी पढ़ें: एक महीने तक क्रिकेट से दूर रहेगा MI का यह दिग्गज ऑलराउंडर, कैच लेते समय लगी थी चोट
An in-swinging yorker 😲🔥
🎥 Kyle Jamieson gets Vaibhav Sooryavanshi early 👊
Wait for the celebration 👀
Updates ▶️ https://t.co/6OOjzHtZiD#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvDC | @DelhiCapitals pic.twitter.com/6vxJ5ahlb3
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2026
रिकॉर्ड नहीं बना पाए वैभव
इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के पास मौका था कि वे टी20 क्रिकेट में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 100 छक्के पूरे करें. वैभव अब तक 593 गेंदों का सामना करके 99 छक्के लगा चुके हैं. टी20 में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड कीरोन पोलार्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में छक्कों का शतक पूरा किया था.
यह भी पढ़ें:
IPL 2026 में अंपायरों के पांच विवादित फैसले, जिनपर मचा भयंकर बवाल; सिक्स को दिया गया आउट






