264 रन बनाकर हारी दिल्ली कैपिटल्स, क्या बोले कप्तान अक्षर पटेल, किसे ठहराया जिम्मेदार?

264 रन बनाकर हारी दिल्ली कैपिटल्स, क्या बोले कप्तान अक्षर पटेल, किसे ठहराया जिम्मेदार?


IPL 2026 का 35वां मैच ऐतिहासिक रहा, दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने 265 रनों का लक्ष्य रखा था. प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य की जोड़ी ने पंजाब को शानदार शुरुआत दिलाई, दोनों ने पहले विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी की. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने 71 रनों की कमाल पारी खेलकर PBKS को 6 विकेट से जीत दिलाई. 264 दिल्ली का आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है, ये ओवरऑल पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है लेकिन दिल्ली इसे भी डिफेंड नहीं कर पाई. DC के कप्तान अक्षर पटेल ने खराब फील्डिंग को हार का कारण बताते हुए कहा कि अगर ऐसी पिच पर गेंदबाजों का साथ नहीं दोगे तो आप हार के ही हकदार हैं.

अक्षर पटेल ने खराब फील्डिंग पर बात करते हुए गेंदबाजों पर भी निशाना साधा. उन्होंने यहां तक कहा कि अगर आप इस तरह की विकेट पर गेंदबाजों का साथ नहीं देंगे तो आप हारने के ही हकदार हैं. बता दें कि प्रभसिमरन सिंह ओर प्रियांश आर्या ने पॉवरप्ले में बिना विकेट गंवाए 116 रन बना दिए थे, जो हार की एक बड़ी वजह बनी. अय्यर को भी 2 जीवनदान मिले थे.

क्या बोले अक्षर पटेल

पटेल ने मैच के बाद कहा, “हम बार-बार वही गलतियां कर रहे हैं. अगर आप ऐसी विकेट पर गेंदबाजों का साथ नहीं देते, तो मुझे लगता है कि आप हारने के ही हकदार हैं. गणारे गेंदबाजों को भी अपने प्रदर्शन पर गौर करने की जरुरत है. खासकर पावरप्ले में उनके स्कोर को देखते हुए. अगर हम कुछ अहम मौकों को भुना पाते, तो 2-3 नतीजे हमारे पक्ष में होते.”

यह भी पढ़ें- कैच लेने के चक्कर में भयंकर चोटिल हुआ दिल्ली का खूंखार गेंदबाज, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा अस्पताल

केएल राहुल को मिला POTM

पंजाब किंग्स ने इस मैच को 6 विकेट से जीता, लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को मिला. उन्होंने 152 रनों की शानदार पारी खेली थी. वह पहले भारतीय बने, जिन्होंने आईपीएल में 150 से ज्यादा रन बनाए. विनिंग टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा, “राहुल की जितनी तारीफ की जाए कम है. वह नए-नए तरीके अपनाकर बहुत ही शानदार शॉट्स खेल रहा था. मैंने बस यही कहा कि अगर वे ऐसा कर सकते हैं, तो हम भी कर सकते हैं.”

यह भी पढ़ें- हरभजन सिंह के घर तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, AAP समर्थकों ने दीवार पर लिखा ‘पंजाब का गद्दार’

पंजाब किंग्स की ये सातवें मैच में छठी जीत है, जबकि उनका एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था. 13 अंक ओर +1.333 की नेट रन रेट के साथ पंजाब अंक तालिका में पहले स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स छठे स्थान पर है. ये दिल्ली की 7 मैचों में चौथी हार है.



Source link