अमेरिका से भारत तक मची खलबली, कच्चे तेल ने बनाया नया रिकॉर्ड; 3 साल के हाई लेवल पर पहुंची कीमत

अमेरिका से भारत तक मची खलबली, कच्चे तेल ने बनाया नया रिकॉर्ड; 3 साल के हाई लेवल पर पहुंची कीमत


Crude oil price today: अमेरिका-ईरान के बीच तनाव शुरू होने के बाद से कच्चे तेल की कीमतें अब अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं. बुधवार देर शाम के कारोबार में ब्रेंट क्रूड ऑयल फ्यूचर्स तीन साल से भी ज्यादा समय के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया, जो 122 डॉलर प्रति बैरल के निशान से ऊपर पहुंच गया है.

आज 30 अप्रैल को सुबह के कारोबार में कीमतों में लगभग 10 परसेंट का उछाल आया. इसी तरह से अमेरिकी बेंचमार्क, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट भी 112 डॉलर प्रति बैरल के हाई लेवल पर पहुंच गया है. इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि तेल की कीमतों में यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता रुकने के चलते आई है क्योंकि दोनों देशों में तनाव के चलते होर्मुज स्ट्रेट पर नाकाबंदी अभी भी जारी है.

 

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें:

Fuel Price Today: क्या सच में चुनाव के बाद बढ़ जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? चेक करें आज का लेटेस्ट रेट 



Source link