ईरान से चल रही तनातनी के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का तीन दिवसीय दौरा (13-15 मई) मंगलवार रात से शुरु हो रहा है. चीन की ईरान से नजदीकियों के चलते ट्रंप का बीजिंग दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. क्योंकि ट्रंप ने दौरा शुरु होने से पहले चीन के खिलाफ ताइवान कार्ड खेलना शुरु कर दिया है.
ट्रंप के चीन दौरा (शुरु होने से पहले बीजिंग की सड़कों पर दिखाई दी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लिमोजिन कार और यूएस सीक्रेट सर्विस एजेंट्स का काफिला. आज रात एयर फोर्स-1 विमान से ट्रंप का बीजिंग का दौरा शुरु हो रहा है. ईरान जंग के बीच, ट्रंप का चीन दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. क्योंकि ईरान के चीन के साथ करीबी संबंध हैं. जंग के दौरान चीन ने ईरान को सैटेलाइट ट्रैकिंग से लेकर यूएस मिलिट्री बेस की खुफिया जानकारी और कोर्डिनेट्स तक मुहैया कराए थे. ईरान के 85 प्रतिशत ऑयल को चीन आयात करता है. ऐसे में स्थायी युद्धविराम और होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने को लेकर ट्रंप का दबाव चीनी राष्ट्रपति पर पड़ने की प्रबल संभावना है.
यह भी पढे़ंः ‘ट्रंप का पूरा कार्यकाल थेरेपी सेशन है’, तेहरान का नया प्रस्ताव खारिज करने पर ईरानी दूतावास ने कसा तंज
ईरान जंग को शुरु हुए 75 दिन हो चुके हैं, लेकिन तेहरान ने अमेरिका के साथ स्थायी युद्ध-विराम नहीं किया है. उल्टा होर्मुज स्ट्रेट और एनरिच यूरेनियम को लेकर अमेरिका के शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. ऐसे में ट्रंप आग बबूला है और अपनी नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ ईरान के खिलाफ एक बार फिर सैन्य कार्रवाई के विकल्प पर चर्चा की है.
उधर, ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रवक्ता, इब्राहिम रेजाई ने ये कहकर सनसनी फैला दी कि अगर अमेरिका और इजरायल ने फिर से हमला किया तो ईरान यूरेनियम को 90 प्रतिशत तक एनरिच कर सकता है. अभी ईरान के पास करीब 460 किलो एनरिच यूरेनियम है, जो 60 परसेंट संवर्धित है. 90 प्रतिशत से परमाणु हथियार बनाकर तैयार किए जा सकते हैं. ऐसे में पश्चिम एशिया में एक बार फिर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं.
बीजिंग दौरे से पहले ही ट्रंप ने चीन पर दबाव बनाना शुरु भी कर दिया है. क्योंकि अगर चीन ने ट्रंप की बात नहीं मानी, ऐसी स्थिति में अमेरिका, ताइवान को सीधे हथियार बेचना शुरु कर सकता है. ट्रंप ने इस बात के संकेत दे दिए हैं. मीडिया से बात करते हुए सोमवार रात को ट्रंप ने खुद कहा कि शी जिनपिंग से ताइवान को हथियार बेचने पर चर्चा की जाएगी.
चीन दौरे के दौरान, शी जिनपिंग की तरफ से ट्रंप के स्वागत में एक स्टेट बैंकुएट दिया जाएगा. दोनों राष्ट्राध्यक्षों की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी. इसके अलावा, चीन के विश्व-प्रसिद्ध टेंपल ऑफ हेवन का दौरा भी ट्रंप के दौरे में शामिल है.
यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान ने छिपाए थे ईरान के फाइटर जेट्स, खुलासे के बाद आगबबूला हुए ट्रंप के करीबी, मध्यस्थता को लेकर कह दी बड़ी बात





