IPL 2026 के बीच इस टीम के मालिक बने राहुल द्रविड, CSK का पूर्व खिलाड़ी बना कप्तान

IPL 2026 के बीच इस टीम के मालिक बने राहुल द्रविड, CSK का पूर्व खिलाड़ी बना कप्तान


भारत में IPL 2026 का रोमांच चरम पर हैं, जहां प्लेऑफ की दौड़ दिलचस्प बनती जा रही है. वहीं राहुल द्रविड एक बहुत बड़ी बिजनेस इन्वेस्टमेंट कर चर्चा में आ गए हैं. दरअसल जल्द शुरू होने वाली यूरोपीयन टी20 प्रीमियर लीग (European T20 Premier League) में द्रविड डबलिन फ्रेंचाइजी के मालिक कहलाएंगे.

बीते सोमवार यूरोपीयन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए बताया कि राहुल द्रविड अब डबलिन गार्जियंस फ्रेंचाइजी के मालिक हैं. बता दें कि इस लीग में कुल 6 टीम भाग लेंगी. अभिषेक बच्चन ETPL के सह-संस्थापकों में से एक हैं. अभिषेक ने कहा कि वे राहुल द्रविड जैसे विश्वसनीय और दूरदर्शी व्यक्ति को इस लीग से जोड़ना चाहते थे.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार फ्रेंचाइजी का मालिक बनने पर राहुल द्रविड ने कहा कि यह उनका मालिक के तौर पर पहला अनुभव होगा. द्रविड़ ने कहा कि वे क्रिकेट के खेल से जुड़ी चीजों में सम्मिलित नहीं होंगे और ना ही उन्हें डगआउट खिलाड़ियों और स्टाफ के साथ देखा जाएगा. द्रविड़ ने यह भी साफ किया कि वे शायद अभ्यास सत्र के दौरान भी खिलाड़ियों के मामलों में दखल नहीं देंगे.

रविचंद्रन अश्विन होंगे कप्तान

डबलिन गार्जियंस के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि एक तरफ राहुल द्रविड टीम के मालिक हैं. वहीं टीम की कप्तानी रविचंद्रन अश्विन कर रहे होंगे और वे इस टीम के मेंटॉर भी होंगे. द्रविड़ ने कहा कि अश्विन को खुली छूट होगी कि वे कैसी टीम तैयार करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: IPL इतिहास में पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किस टीम के नाम? देखें टॉप-5 की लिस्ट

कब शुरू होगी ETPL?

यूरोपीयन टी20 प्रीमियर लीग अगस्त 2026 में लॉन्च होगी. आयरलैंड और स्कॉटलैंड के क्रिकेट बोर्ड के साथ रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन मिलकर ETPL का मिलकर आयोजन करेंगे. लीग की शुरुआत 26 अगस्त को होगी और फाइनल 20 सितंबर को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 Playoffs Chances: चेन्नई-कोलकाता से लेकर RCB तक, किस टीम के प्लेऑफ में जाने के कितने प्रतिशत चांस?



Source link