RSS के न्यूयॉर्क कार्यक्रम के समर्थन में उतरीं अमेरिकी सिंगर, ममदानी पर साधा निशाना

RSS के न्यूयॉर्क कार्यक्रम के समर्थन में उतरीं अमेरिकी सिंगर, ममदानी पर साधा निशाना


अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस मैरी मिलबेन ने न्यूयॉर्क शहर में मेयर जोहरान ममदानी और दूसरे अन्य आलोचकों को आड़े हाथों लिया है. न्यूयॉर्क मेयर और अन्य विपक्षी लोगों ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले उस कार्यक्रम का विरोध किया है, जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चीफ मोहन भागवत शामिल होंगे. 

उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ममदानी और ये सभी समाजवादी सनकी लोग मैडिसन स्क्वायर गार्डन में मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वे पीएम मोदी और बीजेपी के विरोधी हैं. 

एक्ट्रेस ने कहा, ‘चूकिं ये सनकी लोग समाजवाद की विचारधारा को मानते हैं, इसलिए वे पूंजीवाद को नहीं समझते हैं. एमएसजी समाजवादियों की बकवास पर ध्यान नहीं देता. वे पूंजीवाद के प्रति जवाबदेह हैं. इसलिए यह कार्यक्रम होगा.’ 

पैसे जुटाएं और एमएसजी किराए पर लें, मैरी ने दी सलाह

41 साल की इस सिंगर ने साल 2023 में वॉशिंगटन के रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में पीएम मोदी के भाषण से पहले भारत का राष्ट्रगान गाया था. उन्होंने मम्दानी और अन्य सोशलिस्ट ग्रुप को सलाह दी है कि वे पूंजीवादी बनें. पैसे जुटाएं. एमएसजी किराए पर लें. मोदी विरोधी अपनी बेवकूफी भरी हरकतों के लिए खुद अपनी रैली आयोजित करें. 

उन्होंने आगे कहा, एक और बात मुझे रैली का शीर्षक वननेस पसंद आया. हम एक परिवार हैं. मुझे उम्मीद है कि इस रैली में भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर सार्थक बातचीत होगी. 

मैरी एक जानी मानी अफ्रीकी और अमेरिकी हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर हैं. वे भारत में राष्ट्रगान जन मन गण और ओम जय जगदीश हरे गाने के लिए फेमस हैं. 

29 तारीख को MSG में मोहन भागवत देंगे संबोधन
न्यूयॉर्क में आरएसएस की कार्यक्रम से जुड़ी एक वेबसाइठ के मुताबिक, आरएसएस प्रमुख भागवत शनिवार को मैनहट्टन में एक कार्यक्रम में भाषण देने वाले हैं. यह कार्यक्रम 29 अगस्त को यूनिवर्सल वननेस थी पर आधारित सेलिब्रेशन है. यह हिंदू अमेरिकी समुदाय को एक साथ लाएगा. साथ ही आयोजकों, अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग ने कहा है कि इस कार्यक्रम को कई हिंदू अमेरिकी समूहों को समर्थन प्राप्त है. यह साझा विरासत और विभिन्न धर्मों के बीच एकता को बढ़ावा देता है. इस कार्यक्रम का पहले मुस्लिम भारतीय अमेरिकी नागरिक और न्यूयॉर्क मेयर ममदानी और अन्य लोगों ने कार्यक्रम का विरोध किया है. 



Source link