Skip to content
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Technology
Search
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Login
  • Teligram
  • google
  • foodsala
राजस्थान में बिना फार्मर आईडी नहीं मिलेगी खाद, जानें इसे बनाने का प्रोसेस

राजस्थान में बिना फार्मर आईडी नहीं मिलेगी खाद, जानें इसे बनाने का प्रोसेस

By / 31 August, 2026


राजस्थान में अब किसानों को खाद यानी उर्वरक खरीदने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी गई है. राज्य सरकार ने डिजिटल फर्टिलाइजर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को पूरे राजस्थान में लागू करने का फैसला किया है, जिसके तहत अब किसान की जमीन के रकबे के हिसाब से ही उसे खाद मिलेगी और इसके लिए किसान के पास फार्मर आईडी होना जरूरी होगा. राजसमंद और सिरोही जिलों में इस सिस्टम का सफल ट्रायल होने के बाद इसे अब राज्यभर में लागू किया जा रहा है.

क्यों जरूरी हुई फार्मर आईडी?

अभी तक कई बार यह देखा गया कि किसान अपनी जरूरत से ज्यादा खाद खरीद लेते थे या फिर कुछ लोग गलत तरीके से सब्सिडी वाली खाद को बाजार में महंगे दामों पर बेच देते थे. इससे न सिर्फ खाद की कालाबाजारी बढ़ती थी, बल्कि जरूरतमंद किसानों तक सही मात्रा में खाद नहीं पहुंच पाती थी. अब नई व्यवस्था के तहत हर किसान की जमीन के रकबे के अनुसार तय मात्रा में ही खाद मिलेगी और यह पूरा रिकॉर्ड फार्मर आईडी से जुड़ा रहेगा, जिससे वितरण में पारदर्शिता आएगी.

फार्मर आईडी क्या है?

फार्मर आईडी एक 11 अंकों की यूनीक पहचान संख्या है, जो किसान के आधार कार्ड और जमीन के रिकॉर्ड से आपस में जुड़ी होती है. इसे किसान रजिस्ट्री भी कहा जाता है. इस आईडी में किसान की जमीन, फसल और बैंक खाते से जुड़ी सारी जानकारी एक ही जगह दर्ज रहती है, जिससे सरकार को यह पता रहता है कि किस किसान के पास कितनी जमीन है और उसे किस योजना का कितना लाभ मिलना चाहिए. 

फार्मर आईडी बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

फार्मर आईडी बनवाने के लिए किसान के पास ये दस्तावेज होने जरूरी हैं-

  1. आधार कार्ड, जिसमें मोबाइल नंबर लिंक हो
  2. जमीन से जुड़े दस्तावेज यानी जमाबंदी
  3. चालू मोबाइल नंबर
  4. बैंक खाते की जानकारी

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना खास तौर पर जरूरी है, क्योंकि पूरी प्रक्रिया OTP वेरिफिकेशन के आधार पर ही पूरी होती है.

यह भी पढ़ें: किसानों के लिए जरूरी है सॉइल हेल्थ कार्ड, जानें कैसे बनवाएं?

ऑनलाइन फार्मर आईडी कैसे बनाएं?

किसान चाहें तो घर बैठे खुद भी अपनी फार्मर आईडी बना सकते हैं. सबसे पहले राजस्थान के आधिकारिक फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल rjfr.agristack.gov.in पर जाना होगा. यहां किसान लॉगिन का विकल्प चुनकर अपना मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आया OTP डालकर केवाईसी पूरी करनी होगी.

केवाईसी पूरी होने के बाद किसान को अपनी जमीन का ब्योरा, गांव, तहसील और खसरा नंबर जैसी जानकारी फॉर्म में भरनी होगी. साथ ही बैंक खाते की डिटेल भी दर्ज करनी होगी. सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद कंसेंट यानी सहमति देकर फॉर्म को सेव करना होगा। इसके बाद सिस्टम अपने आप जमीन के रिकॉर्ड और आधार डेटा को आपस में मिलाकर किसान की फार्मर आईडी जनरेट कर देगा.

यह भी पढ़ें: इन तरीकों से लगाएंगे तो जल्दी फल देने लगेगा नींबू का पेड़



Source link

← Previous Post
Next Post →

Related Posts

50% subsidy for fish farming, full Rs 20,000 will be given for aerator, farmers should apply

50% subsidy for fish farming, full Rs 20,000 will be given for aerator, farmers should apply

So now not in January, the 13th installment will come on this date of February, definitely do this work

So now not in January, the 13th installment will come on this date of February, definitely do this work

Farmers will get rid of stray animals, government will make cow shelters in 1,500 gram panchayats

Farmers will get rid of stray animals, government will make cow shelters in 1,500 gram panchayats

More than 100 lakh metric tonnes of paddy was procured in this state, the state government created a new record

More than 100 lakh metric tonnes of paddy was procured in this state, the state government created a new record

Processing of coarse grains is also encouraged, this scheme gives a grant of 50 lakhs, you also take advantage

Processing of coarse grains is also encouraged, this scheme gives a grant of 50 lakhs, you also take advantage

  • नेपाल बाढ़: टनल में फंसे लोग, मदद के लिए भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    नेपाल बाढ़: टनल में फंसे लोग, मदद के लिए भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पाकिस्तान में TLP ने तोड़ा 100 साल पुराना मंदिर, मदरसा में मिलाया
    पाकिस्तान में TLP ने तोड़ा 100 साल पुराना मंदिर, मदरसा में मिलाया
  • नेपाल बाढ़: एक हजार के करीब पहुंचा मौत का आंकड़ा, 158 भारतीयों का रेस्क्यू
    नेपाल बाढ़: एक हजार के करीब पहुंचा मौत का आंकड़ा, 158 भारतीयों का रेस्क्यू
  • ‘जो चाहिए, वो मिलेगा’, नेपाल को मिला ट्रंप का साथ, किया बड़ा ऐलान
    ‘जो चाहिए, वो मिलेगा’, नेपाल को मिला ट्रंप का साथ, किया बड़ा ऐलान
  • नेपाल बाढ़: 469 लोगों की मौत, 977 अभी भी लापता, पुलिस ने क्या बताया
    नेपाल बाढ़: 469 लोगों की मौत, 977 अभी भी लापता, पुलिस ने क्या बताया
  • ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिका का कंट्रोल, बिना मंजूरी प्रवेश करने वाले 75 जहाज लौटाए
    ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिका का कंट्रोल, बिना मंजूरी प्रवेश करने वाले 75 जहाज लौटाए
  • US में मोहन भागवत के कार्यक्रम के आयोजकों का X अकाउंट बहाल, जानें क्या कहा?
    US में मोहन भागवत के कार्यक्रम के आयोजकों का X अकाउंट बहाल, जानें क्या कहा?
  • ‘चुनाव जीत गई CJP तो…’ दीपके की पार्टी को लेकर क्या बोले चिदंबरम
    ‘चुनाव जीत गई CJP तो…’ दीपके की पार्टी को लेकर क्या बोले चिदंबरम
  • नेपाल में जलप्रलय: 30 से ज्यादा देशों के लोग लापता, 36 घंटे बाद जानें अब क्या हालात
    नेपाल में जलप्रलय: 30 से ज्यादा देशों के लोग लापता, 36 घंटे बाद जानें अब क्या हालात
  • नेपाल क्यों है आपदाओं का ‘पसंदीदा देश’? जानिए वैज्ञानिक वजह
    नेपाल क्यों है आपदाओं का ‘पसंदीदा देश’? जानिए वैज्ञानिक वजह
  • नेपाल में भारी तबाही: अगले 3 दिन भारी, चीन का अलर्ट- अभी नहीं टला खतरा
    नेपाल में भारी तबाही: अगले 3 दिन भारी, चीन का अलर्ट- अभी नहीं टला खतरा
  • ‘हाथ पकड़ा, पत्नी बही’, ‘आंखों के आगे परिवार खत्म’! बचे लोगों की मुंह जुबानी
    ‘हाथ पकड़ा, पत्नी बही’, ‘आंखों के आगे परिवार खत्म’! बचे लोगों की मुंह जुबानी
  • नदी संग बहने लगी चट्टान…नेपाल बाढ़ का वीडियो वायरल
    नदी संग बहने लगी चट्टान…नेपाल बाढ़ का वीडियो वायरल
  • दोगुनी रफ्तार से पिघल रहे हैं हिंदू कुश के ग्लेशियर, ICIMOD की चेतावनी
    दोगुनी रफ्तार से पिघल रहे हैं हिंदू कुश के ग्लेशियर, ICIMOD की चेतावनी
  • 6.3% हिरोशिमा बम जितना ताकतवर ग्लेशियर 4,000 फीट नीचे कैसे गिरा? पढ़ें बैकस्टोरी
    6.3% हिरोशिमा बम जितना ताकतवर ग्लेशियर 4,000 फीट नीचे कैसे गिरा? पढ़ें बैकस्टोरी
  • नेपाल में आई बाढ़ का कौन जिम्मेदार? चीन ने किया चौंकाने वाला दावा
    नेपाल में आई बाढ़ का कौन जिम्मेदार? चीन ने किया चौंकाने वाला दावा
  • भूकंप नहीं, ग्लेशियर का टुकड़ा 1200 मीटर नीचे गिरा और…नेपाल बाढ़ की कहानी
    भूकंप नहीं, ग्लेशियर का टुकड़ा 1200 मीटर नीचे गिरा और…नेपाल बाढ़ की कहानी
  • नेपाल बाढ़ ग्राउंड रिपोर्ट: ‘लाशें आ रही थी, बाजार बह गया’
    नेपाल बाढ़ ग्राउंड रिपोर्ट: ‘लाशें आ रही थी, बाजार बह गया’
  • बाढ़ के कहर से भारत-चीन तक अलर्ट, मदद के लिए पहुंची IAF, नेपाल बोला- थैंक्यू
    बाढ़ के कहर से भारत-चीन तक अलर्ट, मदद के लिए पहुंची IAF, नेपाल बोला- थैंक्यू
  • नेपाल में जलप्रलय के बाद एक्शन में चीन, शी जिपनिंग ने दिए ये आदेश
    नेपाल में जलप्रलय के बाद एक्शन में चीन, शी जिपनिंग ने दिए ये आदेश
  • नेपाल में प्रलयंकर बाढ़! 157 शव बरामद, 403 नेपाली-भारतीय समेत विदेशी टूरिस्ट लापता
    नेपाल में प्रलयंकर बाढ़! 157 शव बरामद, 403 नेपाली-भारतीय समेत विदेशी टूरिस्ट लापता
  • नेपाल की भोटेकोसी नदी में जलप्रलय, देखें बाढ़ से पहले और बाद की तस्वीरें
    नेपाल की भोटेकोसी नदी में जलप्रलय, देखें बाढ़ से पहले और बाद की तस्वीरें
  • RSS के न्यूयॉर्क कार्यक्रम के समर्थन में उतरीं अमेरिकी सिंगर, ममदानी पर साधा निशाना
    RSS के न्यूयॉर्क कार्यक्रम के समर्थन में उतरीं अमेरिकी सिंगर, ममदानी पर साधा निशाना
  • यूक्रेन पर रूस करने वाला परमाणु अटैक? CIA चीफ ने किया मॉस्को का इमरजेंसी दौरा
    यूक्रेन पर रूस करने वाला परमाणु अटैक? CIA चीफ ने किया मॉस्को का इमरजेंसी दौरा
  • ‘वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत…, ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
    ‘वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत…, ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
  • नेपाल बाढ़ का भूकंप और चीन कनेक्शन, भारत ने भेजी मदद | बड़ी बातें
    नेपाल बाढ़ का भूकंप और चीन कनेक्शन, भारत ने भेजी मदद | बड़ी बातें
  • नेपाल बाढ़ से बचने के लिए बिहार में NDRF तैनात, 8 जिलों में अलर्ट! 10 सवालों के जवाब जरूर जानें
    नेपाल बाढ़ से बचने के लिए बिहार में NDRF तैनात, 8 जिलों में अलर्ट! 10 सवालों के जवाब जरूर जानें
  • ‘दलित, आदिवासियों के साथ…’, UN की रिपोर्ट पर भारत का करारा जवाब
    ‘दलित, आदिवासियों के साथ…’, UN की रिपोर्ट पर भारत का करारा जवाब
  • H-1B वीजा से फिर बढ़ेंगी भारतीयों की मुश्किलें, क्या बोले एक्सपर्ट
    H-1B वीजा से फिर बढ़ेंगी भारतीयों की मुश्किलें, क्या बोले एक्सपर्ट
  • Live: नेपाल में बाढ़ से 62 की मौत, 500 से ज्यादा लापता, बिहार में NDRF टीम अलर्ट
    Live: नेपाल में बाढ़ से 62 की मौत, 500 से ज्यादा लापता, बिहार में NDRF टीम अलर्ट

© 2026 Gorkha TV, All Rights Reserved