यूपी में 13 साल बाद प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक भर्ती, 2647 पदों पर आवेदन शुरू

यूपी में 13 साल बाद प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक भर्ती, 2647 पदों पर आवेदन शुरू


उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) प्रयागराज ने सेकेंडरी एजुकेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश के तहत आने वाले ऐडेड नॉन-गवर्नमेंट स्कूल में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के पदों को भरने के लिए दो नोटिफिकेशन जारी किए हैं. एडवर्टाइजमेंट नंबर 08/26 में 1,475 प्रिंसिपल की वैकेंसी और एडवर्टाइजमेंट नंबर 09/26 में 1,172 हेड मास्टर की वैकेंसी शामिल है, जिससे कुल 2,647 पद हो जाते हैं. दोनों पदों के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन कल यानी 23 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं. 

13 साल बाद निकली भर्ती 

सेकेंडरी एजुकेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश की ओर से यह भर्ती करीब 13 साल बाद निकाली गई है. बताया जा रहा है कि इससे पहले 2013 में प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य की भर्ती निकाली गई थी. 2013 में इस भर्ती में 500 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसके बाद अब 2026 में इस भर्ती की घोषणा की गई है. 

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी तारीखें 

उत्तर प्रदेश में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों के दोनों नोटिफिकेशन में एक ही तारीख के दी गई है. नोटिफिकेशन में जारी तारीखों के अनुसार नोटिफिकेशन 23 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया.  इसके बाद इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ओटीआर और एप्लीकेशन प्रक्रिया भी 23 अक्टूबर से ही शुरू हो गई है. वहीं इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 22 नवंबर है, जबकि ऑनलाइन फॉर्म में करेक्शन की आखिरी तारीख 25 नवंबर तय की गई है. इसके बाद दोनों परीक्षाएं 7 जनवरी 2027 को संभावित है. 

प्रिंसिपल हेडमास्टर के लिए एलिजिबिलिटी 

इस भर्ती के लिए कैंडिडेट के पास एप्लीकेशन भरने की आखिरी तारीख या उससे पहले पोस्ट के लिए दी गई सभी क्वालिफिकेशन होनी चाहिए. जो कैंडिडेट जरूरी क्वालिफिकेशन से कम के साथ अप्लाई करते हैं, उनका आवेदन रद्द हो सकता है. वहीं प्रिंसिपल के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी  से कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा एनसीटीई से मान्यता प्राप्त कोर्स से बैचलर ऑफ एजुकेशन की डिग्री भी जरूरी है. वहीं आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में लेक्चरर या असिस्टेंट के तौर पर कम से कम 4 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए. जबकि हेड मास्टर के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50% के साथ पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. वहीं हेडमास्टर्स के लिए भी एनसीटीई से मान्यता प्राप्त कोर्स से बीएड या बीपीएड की डिग्री होनी चाहिए. किसी भी संस्थान से लेक्चरर या असिस्टेंट लेक्चरर के तौर पर हेड मास्टर के लिए 4 साल या उससे ज्यादा का अनुभव होना चाहिए.

ये भी पढ़ें-राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन

कितनी मिलेगी सैलरी? 

इस भर्ती में पद के अनुसार सैलरी अलग-अलग निर्धारित की गई है. जैसे प्रिंसिपल के पदों पर पे लेवल 12 के तहत सैलरी दी जाएगी, इसमें उम्मीदवारों की सैलरी 78,800 से 2,09,200 रुपये तक होगी. वहीं हेडमास्टर को पे लेवल 10 के तहत सैलरी दी जाएगी. इसमें उम्मीदवार की सैलरी 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक होगी. 

कैसे करें आवेदन?

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं. 
  • इसके बाद दोनों भर्ती से जुड़े विज्ञापन संख्या चुनें. 
  • अब संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन खोल कर एलिजिबिलिटी चेक करें. 
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. 
  • अब मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • लास्ट में सभी जानकारी को अच्छे से चेक करके फॉर्म सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-NCERT का बड़ा अपडेट, 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए नया मॉड्यूल तैयार

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link