Apple के फोल्डेबल iPhone Duo में चलेंगी ये ऐप्स, लिस्ट आई सामने

Apple के फोल्डेबल iPhone Duo में चलेंगी ये ऐप्स, लिस्ट आई सामने


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • भारत में iPhone Duo तुरंत आउट ऑफ स्टॉक, विशेष ऐप्स सूची जारी।
  • ऐप्स फोल्डेबल स्क्रीन पर फुल-स्क्रीन, एज-टू-एज अनुभव देंगी।
  • नेटफ्लिक्स, जूम जैसे 50+ ऐप पोस्चर मोड का समर्थन करेंगे।

दुनियाभर में इस वक्त Apple के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo की जबरदस्त चर्चा हो रही है. भारत में तो इसका क्रेज इस कदर देखने को मिला कि बिक्री शुरू होते ही यह फोन तुरंत आउट ऑफ स्टॉक हो गया. करीब तीन लाख रुपये की शुरुआती कीमत होने के बावजूद लोग इसे खरीदने के लिए Apple स्टोर के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आए. 

लेकिन अगर आपने भी यह नया फोल्डेबल फोन ले लिया है या लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि इसमें कौन-से ऐप्स अच्छे से चलेंगे. कंपनी ने अब उन Apps की पूरी लिस्ट जारी कर दी है. जिन्हें खास तौर पर iPhone Duo की 7.6 इंच की फोल्डिंग और 5.4 इंच की कवर स्क्रीन के हिसाब से तैयार किया गया है. हालांकि इसमें सभी नॉर्मल iPhone ऐप्स काम करेंगी. लेकिन स्पेशल ऑप्टिमाइज्ड ऐप्स ही आपको इस फोल्डेबल स्क्रीन का असली मजा देंगी. देख लें पूरी लिस्ट

फोल्डेबल स्क्रीन के लिए Apps को अलग से किया डिजाइन

iPhone Duo की मेन स्क्रीन खुलने के बाद किसी छोटे iPad जैसा चौड़ा इंटरफेस देती है. इसलिए इस पर Apps का सही तरह से फिट होना बहुत जरूरी है. जो Apps अभी तक इस नए फोन के हिसाब से अपडेट नहीं हुई हैं वे बाहर वाली छोटी कवर स्क्रीन पर थोड़ी दबी हुई नजर आती हैं. वहीं अंदर की बड़ी फोल्डिंग स्क्रीन पर ऐसी ऐप्स बीच में खुलती हैं और उनके दोनों तरफ चौड़ी काली पट्टियां यानी ब्लैक बार्स दिखाई देती हैं. 

दूसरी तरफ जिन Apps को पूरी तरह से iPhone Duo के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है वे दोनों स्क्रीन पर फुल-स्क्रीन और एज-टू-एज फॉर्मेट में चलती हैं. इनमें नेविगेशन के लिए साइड में सिर्फ फ्लोटिंग बटन्स दिखते हैं. इसके अलावा यह App फोन के अलग-अलग पोस्चर का भी पूरा फायदा उठाती हैं. जैसे फोन को L-शेप में मोड़कर टेबलटॉप मोड में रखने पर आप बिना हाथ लगाए आराम से वीडियो देख सकते हैं. जबकि टेंट मोड क्लॉक App के लिए एकदम परफेक्ट काम करता है.

अलग-अलग काम के लिए यह Apps करेंगे पूरी तरह सपोर्ट

Apple ने कन्फर्म किया है कि लॉन्च के साथ ही App Store पर 50 से ज्यादा ऐप्स को iPhone Duo के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया गया है. एंटरटेनमेंट की बात करें तो Netflix है. टेबलटॉप मोड में फोन रखने पर ऊपर की स्क्रीन पर मूवी चलती है और नीचे वाले हिस्से में प्लेबैक कंट्रोल्स आ जाते हैं. इसके अलावा Amazon Prime Video और Paramount+ भी पूरी तरह सपोर्ट करते हैं.

ऑफिस के कामकाज के लिए Zoom ऐप में स्प्लिट-व्यू मिलता है. जहां एक तरफ प्रेजेंटेशन और दूसरी तरफ मीटिंग में जुड़े लोग दिखते हैं. वहीं Slack ऐप में iPad जैसा टू-पेन लेआउट दिया गया है. सोशल मीडिया के शौकीनों के लिए Instagram Edits ऐप इंटरफेस को दो हिस्सों में बांट देती है. जिससे फिल्टर लगाने से पहले उसका क्लियर प्रीव्यू दिखता है. वहीं Microsoft Word और Outlook में भी जल्द ही डेस्कटॉप जैसा एक्सपीरियंस मिलने वाला है.

यह भी पढ़ें: Smart TV चलाते वक्त हो जाती है हैंग, इस ट्रिक से हो जाएगी तेज

यह रही Apps की पूरी लिस्ट

iPhone Duo में अभी कई ऐप्स सही तरीके से काम करेंगी. वीडियो और म्यूजिक के लिए इसमें Netflix, Prime Video, Paramount+, Apple Music, Apple TV, iQIYI और edjing Mix शामिल हैं. सोशल मीडिया और कामकाज के लिए Instagram, Instagram Edits, Zoom, Slack, Salesforce, WPS Office, Xmind, Fantastical, Craft, Airmail और Tiimo जैसी ऐप्स लिस्ट में हैं. गेमिंग और स्पोर्ट्स के लिए Asphalt Legends, Sneaky Sasquatch, Retrocade, Deck-Man, MLB और PGA Tour का सपोर्ट मौजूद है.

 ट्रैवल, लाइफस्टाइल और दूसरी कैटेगरी में VLLO, Detail, NYT Cooking, LTK, Lowe’s Shop, OpenTable, DoorDash, Yelp, Lyft, American Airlines, United Airlines, Flighty, Sky Guide, Tide Guide, Next Shot, Weibo, AMap, rednote, Taobao, Webtoon, KakaoTalk, KakaoPage, Band, Tripsy, SmartGym और Moises शामिल हैं. इसके अलावा नवंबर महीने में आने वाले डार्क फैंटेसी गेम UnGodly और Zenless Zone Zero के लिए भी अपडेट जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक



Source link