‘मोहम्मद शमी ने मेरी काफी मदद की’, टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल का बयान वायरल

‘मोहम्मद शमी ने मेरी काफी मदद की’, टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल का बयान वायरल


भारत के तूफानी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने शुक्रवार को टेस्ट से संन्यास लिया है. अब उनकी रिटायरमेंट के दो दिन बाद रविवार को भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जब वह भारतीय टीम से गेंदबाजी कोच के तौर पर जुड़े तो शुरुआती दिनों में टीम की सोच और भारतीय भाषा को समझने में मोहम्मद शमी की मौजूदगी से उन्हें काफी मदद मिली. 

मोर्ने मोर्केल 2024 में भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच बने थे. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में मोहम्मद शमी के साथ काम नहीं किया, लेकिन 2025 की शुरुआत में चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान उन्हें यह मौका मिला. बता दें कि शमी ने भले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह अभी भी भारत के लिए वनडे क्रिकेट और टी20 इंटरनेशनल में वापसी कर सकते हैं. उन्होंने सफेद गेंद के फॉर्मेट से संन्यास नहीं लिया है. 

मोर्ने मोर्केल ने एक इंटरव्यू में मेजबान प्रसारक ‘सोनी स्पोटर्स’ से कहा, “मैं खुशकिस्मत हूं कि जब मैंने भारतीय टीम के साथ शुरुआत की तब मोहम्मद शमी टीम का हिस्सा थे. वह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और भारतीय भाषा को समझने में उन्होंने मेरी काफी मदद की. उन्हें टेस्ट क्रिकेट से विदा लेते देखना दुखद है.”

भारत का सबसे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज- मदन लाल 

पहले रवि शास्त्री ने कहा था कि शमी का करियर अभी लंबा चलना चाहिए था. अब एक और वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर मदन लाल ने उसी बात को दोहराया है. उन्होंने कहा कि शमी को अभी कम से कम एक साल और खेलना चाहिए था. न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार मदन लाल ने कहा, “अगर एक तेज गेंदबाज ने 64 मैचों में 229 विकेट लिए हैं, यह दिखाता है कि उनका करियर शानदार रहा है और कई मौकों पर टीम को जीत भी दिलाई है. वह शायद 2-3 महीने से इंतजार कर रहे थे कि उनका टेस्ट टीम के लिए चयन किया जाएगा, लेकिन उन्हें नहीं चुना गया. इसलिए मेरी नजर में उन्हें लगा होगा कि अब अलविदा कहना ही सही होगा.”

यह भी पढ़ें- 

गुजरात टाइटंस में जाएंगे आशुतोष शर्मा! दिल्ली कैपिटल्स को दिया ट्रेड का ऑफर



Source link