दिवाली के अगले दिन क्यों बंद हैं बैंक? जानें 9 नवंबर को कहां- कहां है बैंक की छुट्टी

दिवाली के अगले दिन क्यों बंद हैं बैंक? जानें 9 नवंबर को कहां- कहां है बैंक की छुट्टी


अगर आज आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो घर से निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें. नवंबर का महीना त्योहारों के लिहाज से काफी खास है और इस दौरान अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में सोमवार यानी 9 नवंबर 2026 को भी कुछ राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

हालांकि, आज पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, कुछ राज्यों में दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे. वहीं, बाकी राज्यों में बैंक नॉर्मल दिनों की तरह काम करेंगे.

आज कहां-कहां बंद है बैंक?
RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, सोमवार 9 नवंबर को त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे. इन राज्यों में दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के चलते छुट्टी दी गई है.

दिल्ली की बात करें तो यहां आज बैंक खुले रहेंगे. इसी तरह महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बैंक खुलेंगे.

नवंबर में कब- कब बंद रहेंगे बैंक?

तारीख छुट्टी का कारण
10 नवंबर दिवाली, गोवर्धन पूजा, विक्रम संवत नववर्ष
11 नवंबर भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा
13 नवंबर वांगला फेस्टिवल
16 नवंबर छठ पूजा    
20 नवंबर इगास-बग्वाल
23 नवंबर सेंग कुट स्नेम    
24 नवंबर गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा
27 नवंबर कनकदास जयंती

बैंक बंद हैं तो कैसे होंगे काम?
अगर आपके शहर में आज बैंक बंद हैं तो भी आपको पैसों के लेनदेन को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है. बैंक की छुट्टी के दौरान भी Google Pay, PhonePe और Paytm के जरिए पैसे भेज सकते हैं. कैश निकाल सकते हैं और बैलेंस चेक कर सकते हैं. साथ ही साथ मोबाइल ऐप से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. 

हां लेकिन अगर आपको चेक क्लियरेंस, बैंक ड्राफ्ट बनवाने जैसे काम हैं तो बैंक खुलने का इंतजार करेगा.

SBI ने अमेरिका के टेक्सास में खोली पहली ब्रांच, भारतीय ग्राहकों को होगा फायदा



Source link