पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार (9 नवंबर, 2026) को उत्तर दिनाजपुर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करने का हक है और BJP सरकार ने दुष्कर्मियों, नशा तस्करों और घुसपैठियों से निपटने के लिए पुलिस को खुली छूट दे रखी है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘पुलिसकर्मी हर आरोपी पर गोली नहीं चलाते, लेकिन दुष्कर्म, हत्या, नशीले पदार्थों की तस्करी और बांग्लादेश से घुसपैठ जैसे मामलों में उन्हें अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति का इंतजार किए बिना कार्रवाई करने का अधिकार दिया गया है.’
क्या पुलिस हर आरोपी को गोली मार देती है?– शुभेंदु अधिकारी
इस दौरान CM शुभेंदु अधिकारी ने सवाल किया, ‘क्या पुलिस हर आरोपी को गोली मार देती है? जब कोई पुलिस पर हमला करता है, तो वे (पुलिसकर्मी) आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हैं. क्या पुलिस को खुद पर हमला करने वालों का स्वागत रसगुल्लों से करना चाहिए? क्या पुलिस को अपनी पिस्तौल जेब में रखनी चाहिए?’
VIDEO | West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari on Monday defended the killing of a rape-murder accused in an exchange of fire with police in Uttar Dinajpur district, pointing out that personnel of the force were entitled to retaliate in self-defence. He said his government has given police considerable operational freedom in dealing with certain offences, including rape and murder, drug trafficking and illegal infiltration from Bangladesh. His comments came hours after a man accused of raping and murdering his 12-year-old niece in Uttar Dinajpur district was killed in an exchange of fire with police. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 9, 2026
उन्होंने कहा, ‘सरकार ने पुलिस को कुछ मामलों में पूरी छूट दी है. उसे कार्रवाई करने के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. दुष्कर्म, हत्या, मादक पदार्थ की तस्करी और घुसपैठ के मामलों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.’
मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी बंगाल में मई में BJP की सरकार आने के बाद से हुईं इस तरह की कई घटनाओं के बीच आई है. रायगंज की यह घटना मई में पश्चिम बंगाल में BJP शासन आने के बाद पुलिस मुठभेड़ में मौत का चौथा मामला है.
केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने बंगाल सरकार के रुख का किया समर्थन
वहीं, केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने पश्चिम बंगाल सरकार के इस रुख का समर्थन किया है. उन्होंने कहा, ‘BJP सरकार ने यौन अपराधों और दुष्कर्म के मामलों में कतई बर्दाश्त न करने की नीति अपनाई है और वह यह सुनिश्चित करेगी कि अपराधियों को कानून के अनुसार सजा मिले.’ उन्होंने कहा, ‘अगर कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाता है, तो क्या पुलिस उस पर लड्डू फेंकेगी? वह भी जवाबी गोलीबारी करेगी.’
यह भी पढ़ेंः रेप के आरोप में TMC विधायक परेशराम एयरपोर्ट से गिरफ्तार, मुंबई भागने की फिराक में थे






