पैसों की जरूरत है, 10 मिनट में लोन लें या नहीं, किन बातों का रखें ख्याल?

पैसों की जरूरत है, 10 मिनट में लोन लें या नहीं, किन बातों का रखें ख्याल?


कई बार अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है और ऐसे समय में बैंक से लोन मिलने का इंतजार करना मुश्किल हो सकता है. मेडिकल इमरजेंसी, घर के खर्च या किसी जरूरी भुगतान के लिए लोग तुरंत पैसे जुटाने के विकल्प तलाशते हैं.

जरूरत को देखते हुए बैंक और वित्तीय संस्थान इंस्टेंट पर्सनल लोन की सुविधा दे रहे हैं. हालांकि, जल्द लोन मिलने की सुविधा के साथ कुछ जरूरी शर्तों और खर्चों को समझना भी बेहद जरूरी है.

लोन मंजूर होना और पैसा मिलना अलग-अलग

लोन लेते समय इंस्टेंट अप्रूवल और सेम-डे डिस्बर्सल के बीच अंतर समझना जरूरी है. इंस्टेंट अप्रूवल का मतलब है कि बैंक ने शुरुआती जांच के बाद लोन को मंजूरी दे दी है. वहीं, सेम-डे डिस्बर्सल का अर्थ है कि मंजूर की गई रकम उसी दिन ग्राहक के बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाए.

KYC, क्रेडिट स्कोर और बैंक की आंतरिक जांच पूरी होने में समय लग सकता है. बैंकिंग समय के बाद NEFT या IMPS से होने वाला भुगतान अगले कार्यदिवस तक भी पहुंच सकता है.

क्या होता है इंस्टेंट पर्सनल लोन?

इंस्टेंट पर्सनल लोन ऐसी सुविधा है, जिसमें ग्राहक ऑनलाइन आवेदन करके कम समय में लोन प्राप्त कर सकते हैं. कई बैंक और NBFC डिजिटल प्रक्रिया के जरिए पात्र ग्राहकों को कुछ मिनटों में लोन मंजूर करने की सुविधा देते हैं. उदाहरण के तौर पर IDFC फ्रसट बैंक का फ्रसट मनी समार्ट  पर्सनल लोन योग्य ग्राहकों को 15 लाख रुपये तक का लोन देने का विकल्प उपलब्ध कराता है. इसके तहत कुछ मामलों में 10 मिनट के भीतर रकम खाते में पहुंच सकती है.

लोन लेने से पहले इन 5 बातों की जांच करें

  • क्रेडिट स्कोर- आवेदन से पहले अपना क्रेडिट स्कोर और रिपोर्ट जांचें. अच्छा स्कोर लोन मिलने की संभावना बढ़ा सकता है.
  • लोन की रकम- जरूरत के हिसाब से ही उधार लें, ताकि भविष्य में EMI का बोझ न बढ़े.
  • पात्रता- बैंक की उम्र, आय और नौकरी से जुड़ी शर्तें पहले समझ लें.
  • डेटा सुरक्षा- लोन ऐप को अपनी निजी और बैंकिंग जानकारी देने से पहले उसकी विश्वसनीयता जांचें.
  • कस्टमर सपोर्ट- शिकायत और सहायता के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी जरूर लें.

ब्याज दर और छिपे चार्ज भी समझें

लोन चुनते समय केवल जल्दी पैसा मिलने पर फैसला न करें. ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, लेट पेमेंट चार्ज और समय से पहले लोन चुकाने की शर्तें भी देखें. इसके अलावा एनुयल प्रसंटेज रेट की तुलना करें, जिससे लोन की कुल लागत समझने में मदद मिलती है.

डिजिटल लोन लेने से पहले यह भी सुनिश्चित करें कि लेंडर RBI से विनियमित बैंक या NBFC है. लोन स्वीकार करने से पहले बैंक से कीई  फेक्ट  स्टेटमें (KFS) जरूर मांगें. इसमें ब्याज और अन्य जरूरी शुल्क की जानकारी होती है। इस तरह जल्दबाजी में महंगा लोन लेने से बचा जा सकता है.

कहां से मिल सकता है जल्दी लोन?

ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार बैंक, नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFC) और डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म से पर्सनल लोन ले सकते हैं. मौजूदा ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड ऑफर के जरिए जल्दी लोन मिलने की संभावना रहती है. वहीं, नए ग्राहकों को अतिरिक्त दस्तावेज और पात्रता जांच से गुजरना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- Air Purifier Price: 5 से 15 हजार तक के बजट में कौनसा एयर प्यूरीफायर खरीदें?

यह भी देखें- 



Source link