अडानी के एक फैसले से हड़कंप, सरकार के पास शिकायत लेकर पहुंची 12 एयरलाइंस

अडानी के एक फैसले से हड़कंप, सरकार के पास शिकायत लेकर पहुंची 12 एयरलाइंस


अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL – Adani Airport Holdings Limited) द्वारा ऑपरेटेट मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) के एक फैसले को लेकर 12 विदेशी एयरलाइनों ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से संपर्क किया है. दरअसल, एयरपोर्ट ने मार्च 2027 से शुरू होने वाले ‘समर शेड्यूल’ के लिए इन 12 विदेशी एयरलाइंस को टर्मिनल-2 (T2) पर उड़ान भरने का स्लॉट देने से इनकार कर दिया है.

अडानी ग्रुप ने एक नया फैसला लिया है, जिसके तहत कंपनी ने कहा है कि चूंकि टर्मिनल-2 (T2) आमतौर पर काफी व्यस्त रहता है. ऐसे में अडानी ग्रुप ने नियम बनाया कि मार्च 2027 से कतर, सऊदी अरब, ओमान जैसे खाड़ी देशों और नेपाल जाने वाली फ्लाइट्स अब मेन एयरपोर्ट के बजाय नवी मुंबई के नए बन रहे एयरपोर्ट पर उतरेंगी. एयरपोर्ट ने दोहा, रियाद, जेद्दा, मस्कट, कुवैत, काठमांडू जैसे खाड़ी और दक्षिण एशिया के चुनिंदा देशों की उड़ानों को मुंबई से हटाकर नवी मुंबई शिफ्ट करने का प्रस्ताव दिया है. इसे लेकर ही एयरलाइंस में नाराजगी है.

क्या भारतीय कंपनियों का है दबाव?

12 प्रभावित एयरलाइनों में नेपाल एयरलाइंस के अलावा कतर एयरवेज, सौदिया, ओमान एयर, एयर अरबिया जैसे 11 खाड़ी देशों के कैरियर शामिल हैं. उनका कहना है कि सालों से वे मुंबई के मेन एयरपोर्ट से ल रही हैं. अब उन्हें बिना बताए और बगैर उनकी मर्जी के अचानक नए एयरपोर्ट पर शिफ्ट किया जा रहा है, जो कि अंतर्राष्ट्रीय नियमों के खिलाफ है.

दरअसल, अडानी ग्रुप ने पहले इंडिगो और एयर इंडिया जैसी भारतीय कंपनियों पर नए एयरपोर्ट पर शिफ्ट होने के लिए कहा था. इस पर भारतीय कंपनियों ने विदेशी कंपनियों को भी शिफ्ट करने की बात कही थी. भारतीय कंपनियों के इसी दबाव के बाद अडानी ग्रुप ने विदेशी एयरलाइनों के स्लॉट (फ्लाइट टाइमिंग) रोक दिए. इस पूरे विवाद में अब एयरलाइन ऑपरेटर्स कमेटी ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह मुंबई एयरपोर्ट ऑपरेटर को अपने मनमाने फैसले पर दोबारा विचार करने का निर्देश दें. 

ये भी पढ़ें:

चीनी जासूस से दिल लगाना जेन्सन हुआंग को पड़ा भारी, गंवाए अरबों डॉलर 



Source link