रिजल्ट मिलने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट की हर जानकारी ध्यान से देखनी चाहिए, ताकि कोई गलती छूट न जाए. सबसे पहले अपना नाम, जन्मतिथि और माता-पिता का नाम सही है या नहीं, यह जांच लें. साथ ही परीक्षा का नाम, बोर्ड का नाम, रोल नंबर और स्कूल का नाम भी ठीक तरह से मिलान कर लें, ताकि आगे किसी तरह की दिक्कत न हो.






