‘अब लड़कियां…’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी

‘अब लड़कियां…’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी


लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के आयोजन का ऐलान किया है, जिसे लेकर उन्होंने कहा है कि इस बार का कार्यक्रम सिर्फ लड़कियों के लिए होगा. अब लड़कियां बोलेंगी और देश सुनेगा.

उन्होंने इस दौरान दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में चले छात्र प्रदर्शन का समर्थन करते हुए छात्रों पर दिल्ली पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा.

प्रदर्शनकारी युवाओं ने राहुल गांधी से की बातचीत

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार (16 अगस्त, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया. वीडियो में राहुल गांधी नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर वाले कुछ युवाओं के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

बातचीत के दौरान युवा लड़के और लड़कियों ने राहुल गांधी को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की तरफ से की गई लाठीचार्ज की कार्रवाई के बारे में बताया. युवाओं ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस के सैनिक उन्हें देशद्रोही और आतंकवादी कह रहे थे. जबकि दूसरे ने कहा कि उन्होंने (दिल्ली पुलिस ने) इतना खतरनाक लाठीचार्ज किया, कि लगा उन्हें मर्डर की परमिशन थी. 

राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में क्या कहा?

वहीं, लोकसभा LoP राहुल गांधी ने अपने X पोस्ट में लिखा, ‘भारत के युवाओं ने मोदी जी के हिंसक शासन के सामने जिस साहस और मजबूती से खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह काबिल-ए-तारीफ है. उन्होंने शांति, मोहब्बत और हंसी-मजाक के साथ अपनी आवाज बुलंद की.’

उन्होंने कहा, ‘मुझे हर एक युवा पर गर्व है, खासकर उन लड़कियों पर, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गुंडों की बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा का सामना करना पड़ा, यहां तक कि उन्हें प्रधानमंत्री से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया, लेकिन अब उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकेगी.’

उन्होंने आगे कहा, ‘22 अगस्त को ‘छात्रों की गूंज’ पुणे पहुंच रही है और इस बार का कार्यक्रम सिर्फ लड़कियों के लिए होगा. अब लड़कियां बोलेंगी, देश सुनेगा.’

यह भी पढ़ेंः स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त…’





Source link