‘ईरान की तबाही आखिरी विकल्प…’, नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?

‘ईरान की तबाही आखिरी विकल्प…’, नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?


अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मंगलवार (28 जुलाई) को डोनाल्ड ट्रंप से मिलने पहुंचे. राष्ट्रपति ट्रंप और नेतन्याहू के बीच व्हाइट हाउस में लंबी मीटिंग चली. इस दौरान दोनों के बीच युद्ध समेत कई मसलों पर बातचीत हुई. दावा किया जा रहा है कि इस मीटिंग में नेतन्याहू ने ट्रंप के साथ नई सीक्रेट जानकारी शेयर की है, जो कि ईरान के लिए सिरदर्द बन सकती है.

इजरायल के ‘चैनल 12’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू का मानना है कि इजरायल को ईरान के खिलाफ एक बार फिर से आक्रामक हमला करना पड़ सकता है. रिपोर्ट में एक सीनियर अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि नेतन्याहू का मानना है कि ईरान पर दोबारा हमला करना ही आखिरी विकल्प है. इसके बिना शांत नहीं आएगी. इजरायल अब उन जगहों को टारगेट करेगा, जहां अभी तक एक बार भी अटैक नहीं किया गया है.

नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप को क्या बताया

नेतन्याहू का मानना है कि इस हार ऐसी जगहों पर अटैक किया जाना चाहिए, जिसे ईरान ने दोबारा से बनाया है. अभी तक हुए हमलों में ईरान को भारी नुकसान हुआ था और अब फिर से उन जगहों को भी टारगेट किया जा सकता है. अधिकारी के मुताबिक, इजरायल ने अमेरिका को सिर्फ अपना आकलन बताया है, लेकिन दोबारा अटैक को लेकर दबाव नहीं दिया है. इजरायली अधिकारी ने कहा, ‘हम अमेरिका पर हमले के लिए दबाव नहीं बना सकते हैं. राष्ट्रपति ट्रंप खुद ही जल्द तय करेंगे कि उन्हें क्या करना है.’

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में तनाव की वजह से प्रभावित हुए कई देश

नेतन्याहू और ट्रंप के बीच ईरान युद्ध को लेकर लंबी चर्चा हुई है. अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से दुनिया के कई देश प्रभावित हुए हैं. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में कमर्शियल आवाजाही भी प्रभावित हुई है. इसकी वजह से तेल और गैस के दाम भी बढ़े हैं. भारत ने भी हॉर्मुज में तनाव की वजह से रूस से तेल की खरीद को बढ़ाया है.

यह भी पढ़ें : अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही



Source link