एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया ‘करियर’? वीडियो वायरल

एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया ‘करियर’? वीडियो वायरल


MS Dhoni At Race Track: एमएस धोनी इंजरी के चलते पिछले सीजन यानी IPL 2026 में नहीं खेल पाए थे, जिससे फैंस को काफी निराशा हुई थी. क्रिकेट प्रेमी माही को देखने के लिए हमेशा ही बेताब नजर आते हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में माही को मिस करने वाले फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी अपने पुराने शौक के साथ नजर आ रहे हैं. 

वीडियो में धोनी रेस ट्रैक पर बाइक दौड़ाते दिख रहे हैं. बाइक्स के लिए माही का प्यार किसी से छुपा नहीं है. उन्हें अक्सर बाइक राइड करते हुए स्पॉट किया जाता है. तो अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या धोनी ने एक नई पारी शुरू करते हुए अपने पुराने शौक को करियर बना लिया है? आइए जानते है धोनी के रेसिंग ट्रैक पर बाइक चलाने का पूरा माजरा क्या है. 

दरअसल यह वीडियो एक इवेंट के हैं, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान पहुंचे. सोमवार (03 अगस्त) को हुए इस इवेंट में धोनी ने चेन्नई के पास इरुंगट्टुकोट्टई के मद्रास इंटरनेशनल सर्किट पर सुपरबाइक चलाकर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. उनके वीडियो तेजी से इधर-उधर घूम रहे हैं, जिनकी काफी चर्चा हो रही है. बताया गया कि धोनी ने तेज रफ्तार से ट्रैक पर कुछ लैप्स पूरे किए. वीडियो के साथ-साथ कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

धोनी का आईपीएल में खेलना जारी 

2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी ने अभी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना जारी रखा है. हालांकि 2026 के सीजन में वह इंजरी के चलते एक भी मैच नहीं खेल सके थे. 45 साल के धोनी की तरफ से टूर्नामेंट का अगला सीजन खेलने पर कोई पुख्ता जवाब नहीं आया है. कई फैंस मान रहे हैं कि माही ने संन्यास का मन बना लिया है. वहीं तमाम लोगों को उम्मीद है कि वह 2027 के सीजन में वापसी करेंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि धोनी अगले सीजन के लिए क्या फैसला करते हैं. 

 

यह भी पढ़ें: भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस ‘भारतीय’ को मिला मौका





Source link