Skip to content
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Technology
Search
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Login
  • Teligram
  • google
  • foodsala
किसी और के डिवाइस में तो नहीं चल रहा आपका Google अकाउंट? ऐसे करें पता

किसी और के डिवाइस में तो नहीं चल रहा आपका Google अकाउंट? ऐसे करें पता

By / 24 August, 2026


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • गूगल अकाउंट की सुरक्षा के लिए लॉगइन डिवाइस जांचें।
  • अनजान डिवाइस मिलने पर तुरंत साइन आउट करें।
  • सुरक्षा बढ़ाने के लिए पासवर्ड बदलें, 2-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करें।

Google Account: आज के समय में Google अकाउंट सिर्फ ईमेल भेजने तक ही सीमित नहीं रह गया है. Gmail, Google Drive, Photos, YouTube, Contacts और कई सारी सर्विसेज का डेटा भी गूगल अकाउंट से कनेक्ट रहता है. ऐसे में अगर आपका Google अकाउंट किसी पुराने फोन, लैपटॉप या किसी दूसरे डिवाइस में लॉगिन है तो आपकी पर्सनल जानकारी खतरे में पड़ सकती है. हालांकि, गूगल आपके ये फीचर देता है कि आप पता लगा सकें कि आपका अकाउंट किन डिवाइसेज में लॉगइन है.

कैसे देखें कहां लॉगइन है आपका अकाउंट

दरअसल, आप गूगल की मदद से सभी डिवाइसेज के बारे में पता लगा सकते हैं जहां आपका गूगल अकाउंट खुला हुआ है. इसके लिए सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर में Google अकाउंट खोलें. इसके बाद Manage your Google Account पर जाएं. यहां आपको Security सेक्शन दिखाई देगा. अब नीचे स्क्रॉल करके Your devices या Manage all devices ऑप्शन पर टैप करें.

यहां आपको उन डिवाइस की पूरी लिस्ट दिखाई देगी जिनमें आपका Google अकाउंट हाल ही में इस्तेमाल हुआ है. इसमें फोन, टैबलेट, कंप्यूटर या दूसरे डिवाइस शामिल हो सकते हैं.

डिवाइस की जानकारी भी मिलेगी

इसके साथ ही किसी डिवाइस पर टैप करने पर Google आपको उससे जुड़ी सभी जानकारी भी दे देता है. इसमें डिवाइस का नाम, आखिरी बार अकाउंट इस्तेमाल किए जाने का समय और कई बार लोकेशन की भी जानकारी उपलब्ध करा देता है. इससे आपको ये समझने में मदद मिल सकती है कि दिख रहा डिवाइस आपका अपना है या नहीं.

अनजान डिवाइस दिखे तो क्या करें?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर लिस्ट में कोई ऐसा डिवाइस दिखाई देता है जिसे आप पहचान नहीं पा रहे हैं तो उसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. ऐसे में उस डिवाइस को खोलकर Sign out का ऑप्शन चुनें जिससे उस डिवाइस में आपका अकाउंट अपने आप बंद हो जाएगा.

इसके बाद अपने अकाउंट का पासवर्ड बदल देना ज्यादा बेहतर ऑप्शन रहता है. इससे आपके डेटा लीक होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है.

पासवर्ड बदलने के साथ ये काम भी करें

बताते चलें कि सिर्फ पासवर्ड बदल देना ही अकाउंट की सेफ्टी के लिए काफी नहीं होता है. इसके साथ-साथ आपको कुछ एक्सट्रा सेफ्टी फीचर्स का भी इस्तेमाल करना चाहिए. अकाउंट की सुरक्षा स्ट्रांग करने के लिए 2-Step Verification जरूर ऑन रखें. इसमें पासवर्ड के अलावा एक्सट्रा वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ती है. इससे किसी दूसरे व्यक्ति के लिए केवल पासवर्ड के आधार पर आपके अकाउंट का एक्सेस लेना मुश्किल हो जाता है.

यह भी पढ़ें:

कितने टाइप के होते हैं Bluetooth? जानें कौन-सा वाला किस काम आता है



Source link

← Previous Post
Next Post →

Related Posts

How To Active Windows 10 For free

How To Active Windows 10 For free

NASA asteroid mission on hold due to late software delivery

NASA asteroid mission on hold due to late software delivery

This is the list of the most expensive and luxurious phones, but it will cost a lot of money to bring home

This is the list of the most expensive and luxurious phones, but it will cost a lot of money to bring home

He is giving answers to big questions but know what ChatGPT cannot do

He is giving answers to big questions but know what ChatGPT cannot do

You can use Chat GPT for free, know how

You can use Chat GPT for free, know how

  • ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- ‘अमेरिका में शरिया कानून…’
    ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- ‘अमेरिका में शरिया कानून…’
  • ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- ‘मैंने मोसाद और IDF को…’
    ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- ‘मैंने मोसाद और IDF को…’
  • ईरान युद्ध के बावजूद नेतन्याहू जीतेंगे? इजराइल में 27 अक्टूबर को चुनाव, जानिए 5 संभावित समीकरण
    ईरान युद्ध के बावजूद नेतन्याहू जीतेंगे? इजराइल में 27 अक्टूबर को चुनाव, जानिए 5 संभावित समीकरण
  • ब्राजील में लूला दा सिल्वा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, चौथी बार संभालेंगे सत्ता
    ब्राजील में लूला दा सिल्वा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, चौथी बार संभालेंगे सत्ता
  • बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
    बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
  • इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- ‘परमाणु खतरा…’
    इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- ‘परमाणु खतरा…’
  • लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
    लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
  • छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
    छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
  • भूकंप के भयंकर झटकों से कांप उठा जापान, 6.5 दर्ज की गई तीव्रता
    भूकंप के भयंकर झटकों से कांप उठा जापान, 6.5 दर्ज की गई तीव्रता
  • ‘हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा…’, डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
    ‘हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा…’, डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
  • पुलिस पर फेंके पटाखे, सड़कों पर आग… क्यों जल रहा अल्बानिया?
    पुलिस पर फेंके पटाखे, सड़कों पर आग… क्यों जल रहा अल्बानिया?
  • ‘ऐसे लोगों को आने दिया जो…’, फ्रांस प्रोटेस्ट पर ये क्या बोल गए डोनाल्ड ट्रंप
    ‘ऐसे लोगों को आने दिया जो…’, फ्रांस प्रोटेस्ट पर ये क्या बोल गए डोनाल्ड ट्रंप
  • भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, कहा- ‘अवैध कब्जे वाले…’
    भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, कहा- ‘अवैध कब्जे वाले…’
  • फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
    फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
  • ‘डील नहीं हुई तो हमला तय’, ट्रंप ने ईरान को फिर दिखाई आंख, बताई आखिरी तारीख
    ‘डील नहीं हुई तो हमला तय’, ट्रंप ने ईरान को फिर दिखाई आंख, बताई आखिरी तारीख
  • 8 महीने गड्ढे में रहा यूक्रेनी सैनिक, जिंदा रहने के लिए काटा पैर, पढ़ें पूरी कहानी
    8 महीने गड्ढे में रहा यूक्रेनी सैनिक, जिंदा रहने के लिए काटा पैर, पढ़ें पूरी कहानी
  • सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
    सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
  • फ्रांस में सड़क पर लाखों प्रदर्शनकारी, पेरिस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन-आंसू गैस छोड़े
    फ्रांस में सड़क पर लाखों प्रदर्शनकारी, पेरिस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन-आंसू गैस छोड़े
  • ‘हम आतंकवाद के खिलाफ…’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
    ‘हम आतंकवाद के खिलाफ…’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
  • तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
    तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
  • आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत
    आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत
  • ‘जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप’, ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
    ‘जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप’, ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
  • दक्षिण प्रशांत महासागर में आया 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
    दक्षिण प्रशांत महासागर में आया 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
  • ‘काट देंगे इंटरनेट केबल…’, ट्रंप की धमकी के बाद भड़का ईरान, US को दी चेतावनी
    ‘काट देंगे इंटरनेट केबल…’, ट्रंप की धमकी के बाद भड़का ईरान, US को दी चेतावनी
  • फ्रांस में फिर प्रोटेस्ट, हिंसा रोकने के लिए 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
    फ्रांस में फिर प्रोटेस्ट, हिंसा रोकने के लिए 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
  • आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
    आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
  • भारत-जर्मनी के बीच डील! पीयूष गोयल ने बताया देश को कैसे होगा फायदा
    भारत-जर्मनी के बीच डील! पीयूष गोयल ने बताया देश को कैसे होगा फायदा
  • हत्या-रंगदारी, अवैध वसूली… US में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार
    हत्या-रंगदारी, अवैध वसूली… US में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार
  • यूक्रेन में स्टारलिंक को लेकर दिक्कत! ट्रंप ने बताया एलन मस्क से क्यों करेंगे बात
    यूक्रेन में स्टारलिंक को लेकर दिक्कत! ट्रंप ने बताया एलन मस्क से क्यों करेंगे बात
  • भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
    भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता

© 2026 Gorkha TV, All Rights Reserved