जब आप किसी मुसीबत में फंसते हैं और Phone के पावर बटन को तीन या पांच बार जल्दी-जल्दी दबाते हैं. तो यह SOS मोड एक्टिव हो जाता है. ज्यादातर लोगों को लगता है कि आजकल सब कुछ इंटरनेट से चलता है. लेकिन इमरजेंसी सिस्टम की कहानी बिल्कुल अलग है. यह फीचर डेटा पैक या वाई-फाई का मोहताज नहीं है, बल्कि यह सीधे रेडियो तरंगों और खास कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल के सहारे अपना काम करता है.

इसके पीछे सबसे पहली और बड़ी टेक्नोलॉजी है यूनिवर्सल सेलुलर नेटवर्क एक्सेस. नियम के मुताबिक अगर आपके सिम ऑपरेटर का टावर आसपास नहीं है. तब भी आपका फोन किसी दूसरी कंपनी के मौजूद Network को पकड़ लेता है. Emergency Call को दुनिया भर के टेलीकॉम टावर सबसे ऊपर रखते हैं. यहां तक कि अगर किसी टावर पर कॉल का भारी ट्रैफिक हो तो सिस्टम नार्मल कॉल्स को काटकर आपकी इमरजेंसी कॉल को तुरंत कनेक्ट करता है.

दूसरी अहम चीज है आपके फोन में लगा In-Built GPS चिप. बहुत से लोग यह सोचते हैं कि Google Maps की तरह Location ट्रैक करने के लिए Internet चाहिए होता है जबकि नहीं है. आपके Phone का GPS रिसीवर सीधे आसमान में घूम रहे सैटेलाइट्स से सिग्नल पकड़ता है. बिना एक भी kb डेटा खर्च किए यह चिप आपकी जगह यानी Latitude और Longitude की जानकारी तुरंत निकाल लेता है.

जैसे ही आप SOS ट्रिगर करते हैं Phone आपकी इसी GPS लोकेशन को एक नार्मल Text मैसेज यानी SMS में बदल देता है. SMS भेजने के लिए किसी हाई-स्पीड Internet की जरूरत नहीं होती. यह बेहद कमजोर सेलुलर सिग्नल के कंट्रोल चैनल से भी आसानी से निकल जाता है. आपके की ओर से पहले से सेव किए गए करीबी लोगों और पुलिस या एंबुलेंस के पास आपकी Live Location का Link और मदद का मैसेज तुरंत पहुंच जाता है.

अब सवाल उठता है कि अगर आप किसी घने जंगल, पहाड़ या रेगिस्तान में हैं जहां किसी भी कंपनी का कोई टावर ही नहीं है तब क्या होगा. ऐसे हालात के लिए अब मॉडर्न Phones में सैटेलाइट कनेक्टिविटी की नई टेक्नोलॉजी आ चुकी है. Apple और कई एंड्रॉयड Phones अब सीधे लो-अर्थ ऑर्बिट यानी धरती के करीब घूमने वाले सैटेलाइट्स से जुड़ने की काबिलियत रखते हैं. जिन्हें जमीन के किसी टावर की जरूरत नहीं होती.

जब आप पूरी तरह से डेड जोन में होते हैं. तो Phone की स्क्रीन पर एक खास Animation आता है जो आपको फोन को आसमान की तरफ एक खास दिशा में घुमाने के लिए कहता है. जैसे ही आपका फोन अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट की सीध में आता है. वह आपकी लोकेशन, Phone की बची हुई बैटरी और आपकी मुसीबत से जुड़े कुछ बुनियादी सवालों के जवाब को कंप्रेस करके सीधे सैटेलाइट को भेज देता है.

क्योंकि Satellite का बैंडविड्थ काफी सीमित होता है. इसलिए यहां वॉयस कॉल की जगह छोटे कोड्स में डेटा भेजा जाता है. अंतरिक्ष में मौजूद वह सैटेलाइट आपके इस सिग्नल को पकड़कर धरती पर बने ग्राउंड स्टेशन यानी रिले सेंटर को भेजता है. वहां बैठे एक्सपर्ट्स या फिर ऑटोमेटेड सिस्टम तुरंत आपके इलाके की लोकल रेस्क्यू टीम और पुलिस कंट्रोल रूम को आपकी लोकेशन देकर मदद रवाना कर देते हैं. जिससे समय रहते जान बचाई जा सके.

इतना ही नहीं यह स्मार्ट सिस्टम बिना Internet के आपके Phone के हार्डवेयर का भी पूरा इस्तेमाल करता है. SOS एक्टिव होते ही Phone अपने आप तेज आवाज में सायरन बजाने लगता है फ्लैशलाइट को ब्लिंक करता है और स्क्रीन पर आपकी मेडिकल ID जैसे ब्लड ग्रुप और पुरानी बीमारियों की डिटेल दिखा देता है. इसलिए अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर इमरजेंसी Contacts और मेडिकल जानकारी आज ही जरूर भर लें.
Published at : 23 Oct 2026 07:09 PM (IST)






