हार्दिक पांड्या होंगे रिलीज, रोहित-सूर्यकुमार नहीं इस दिग्गज को मिलेगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी

हार्दिक पांड्या होंगे रिलीज, रोहित-सूर्यकुमार नहीं इस दिग्गज को मिलेगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी


मुंबई इंडियंस का भविष्य कैसा होगा, क्या हार्दिक पांड्या अगले सीजन कप्तान बने रहेंगे? पांच बार की चैंपियन MI को ऐसे ही सवालों ने घेरा हुआ है. खासतौर पर हार्दिक पांड्या की कप्तानी खतरे में पड़ती दिख रही है. अब भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने सलाह दे डाली है कि अब हार्दिक के मुंबई इंडियंस से जाने का समय हो गया है. मांजरेकर ने जसप्रीत बुमराह को कप्तानी संभालनी चाहिए.

हार्दिक को हटाओ और…

संजय मांजरेकर ने कहा कि वे जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में देखना चाहते हैं, क्योंकि बुमराह गेम को बहुत अच्छे से समझते हैं. मांजरेकर ने बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि बुमराह, बल्लेबाज के दिमाग से खेलते हैं, पिच को अच्छे ढंग से समझते हैं और किस परिस्थिति में क्या करना चाहिए, वे अच्छे से जानते हैं. उनके अनुसार बुमराह को चाहे भारतीय टीम की कप्तानी ना मिली हो, लेकिन वे कम से कम IPL में कप्तानी मिलने के हकदार हैं.

हार्दिक के साथ आशीष नेहरा

संजय मांजरेकर ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि आपको हार्दिक पांड्या से हटकर सोचना होगा. हार्दिक को मुंबई में लाने का फैसला अब तक कारगर नहीं रहा है और ऐसा सोचना हार्दिक के साथ भी इंसाफ नहीं है. यह एक पैकेज डील की तरह है, आपको हार्दिक के साथ-साथ आशीष नेहरा को भी लाना चाहिए था. मैं चाहता हूं कि बुमराह को बतौर कप्तान एक मौका दिया जाए क्योंकि यह दबाव वैसा नहीं होगा जैसा टेस्ट कप्तान बनने पर आता है.”

जिन भी खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस की 30 या उससे अधिक मैचों में कप्तानी की है, उनमें हार्दिक पांड्या का जीत प्रतिशत सबसे कम है. हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अब तक 37 मैच खेले हैं, जिनमें उसे केवल 15 मैचों में जीत मिली है.

यह भी पढ़ें:

Most Fours in IPL 2026: सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, सिर्फ एक विदेशी बल्लेबाज शामिल; देखें लिस्ट

DC VS PBKS: ‘मैं 100 प्रतिशत बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों हूं’, धमाकेदार प्रदर्शन के बाद बोले माधव तिवारी



Source link