सावन का पहला मंगला गौरी व्रत, पूजा मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत, पूजा मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें


Hindi Panchang, 4 August 2026: आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार है. सावन के पहले सोमवार पर आज शिवलिंग का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करें, मान्यता है इससे वैवाहिक जीवन में सुख, संतान प्राप्ति, करियर में तरक्की और मोक्ष प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है.  

आज का व्रत – सावन सोमवार व्रत महादेव की कृपा पाने का उत्तम जरिया है. इस दिन महज भूखे रहना ही नहीं बल्कि मन, कर्म और वाणी से भी व्रत का पालन करना चाहिए, तभी पूजन फलित होता है.

  • तिथि – षष्ठी (3 अगस्त 2026, रात 10:54 से 4 अगस्त 2026, रात 10:03 तक)
  • वार – मंगलवार
  • नक्षत्र – रेवती
  • योग – धृति, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, रवि योग
  • सूर्योदय – सुबह 5:43 
  • सूर्यास्त – शाम 6:32
  • चंद्रोदय – रात 9:43
  • चंद्रास्त – सुबह 10:00 
  • चंद्र राशि – मीन

चौघड़िया पूजा मुहूर्त

  • सुबह का शुभ चौघड़िया – सुबह 5:43 – सुबह 10:32 
  • शाम का शुभ चौघड़िया – शाम 5:19 –  शाम 6:32

राहुकाल और अशुभ समय (Rahu Kaal)

  • राहुकाल – दोपहर 3:49 – शाम 5.29
  • यमगण्ड काल – सुबह 8:56 – सुबह 10:32
  • गुलिक काल – दोपहर 12:08 – दोपहर 1:43
  • विडाल योग – सुबह 5.44 – रात 9.54
  • आडल योग – रात 9.45 – सुबह 5.44, 5 अगस्त
  • भद्रा – रात 10.03 – सुबह 5.45, 5 अगस्त
  • पंचक – पूरे दिन

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 4 August 2026)

  • सूर्य – कर्क
  • चंद्रमा – मीन
  • मंगल – मिथुन
  • बुध – कर्क
  • गुरु – मिथुन
  • शुक्र – कन्या
  • शनि – मीन
  • राहु – कुंभ
  • केतु – सिंह

4 अगस्त 2026 का राशिफल

  • मेष: करियर में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी, कारोबार में लाभ मिलेगा लेकिन प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी. प्रेम और वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा, भावनाओं पर नियंत्रण रखें.
  • वृषभ: खर्च बढ़ेंगे, लेकिन सुख-सुविधाओं और आर्थिक लाभ के योग भी बनेंगे. प्रेम जीवन सुखद रहेगा और छात्रों को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे.
  • मिथुन: कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे. परिवार में खुशियां आएंगी, बच्चों से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाएंगे और सेहत बेहतर रहेगी.
  • कर्क: बुद्धि और विवेक के बल पर करियर में सफलता व कारोबार में लाभ मिलेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा और प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है.
  • सिंह: नए काम में जल्दबाजी से बचें और आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें. सेहत का ध्यान रखें, जबकि प्रेम जीवन आपके पक्ष में रहेगा.
  • कन्या: हर कार्य में सफलता मिलने के योग हैं और करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. माता-पिता का सहयोग मिलेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.
  • तुला: नौकरी में लंबित कार्य पूरे होंगे, हालांकि शौक और मनोरंजन पर खर्च बढ़ सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा और यात्रा के योग बनेंगे.
  • वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में सफलता, आर्थिक लाभ और नई डील मिलने के संकेत हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा, सम्मान बढ़ेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
  • धनु: कारोबार में लाभ होगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, वहीं बीपी और हृदय रोगी सावधानी रखें.
  • मकर: रुके हुए काम पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा, हालांकि सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा और विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा.
  • कुंभ: करियर में बड़ी सफलता और आर्थिक लाभ के मजबूत योग हैं, पुराने निवेश से फायदा मिलेगा. प्रेम जीवन सुखद रहेगा, छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा और धार्मिक यात्रा संभव है.
  • मीन: मेहनत के दम पर भाग्य का साथ मिलेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, जबकि प्रेम संबंधों में तालमेल बनाए रखना जरूरी रहेगा.

हरा, लाल

(FAQ)

Q1. 4 अगस्त 2026 को कौन-सा व्रत और विशेष योग हैं?
उत्तर: 4 अगस्त 2026, मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा. इस दिन धृति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों का महत्व कई गुना बढ़ जाता है.

Q2. 4 अगस्त 2026 को राहुकाल कब रहेगा?
उत्तर: 4 अगस्त 2026 को राहुकाल दोपहर 3:49 बजे से शाम 5:29 बजे तक रहेगा. इस अवधि में नए और शुभ कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है.

Q3. मंगला गौरी व्रत पर मां पार्वती को क्या अर्पित करना चाहिए?
उत्तर: मंगला गौरी व्रत के दिन मां पार्वती को सिंदूर, चूड़ियां, बिंदी, लाल चुनरी, कुमकुम, मेहंदी, श्रृंगार सामग्री और लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है. इससे अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

Q4. 4 अगस्त 2026 को किन राशियों के लिए दिन सबसे शुभ रहने वाला है?
उत्तर: 4 अगस्त 2026 का दिन मिथुन, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है. इन राशियों को करियर, व्यापार, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख के अच्छे अवसर मिल सकते हैं.

Sawan Somwar Vrat 2026: ऑफिस जाने वाले लोग कैसे रखें सावन सोमवार का व्रत? अपनाएं ये 4 आसान वर्क-लाइफ हैक्स

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link