DRS यानी रिव्यू लेने के मामले में कोई गेंदबाज कितना अनकली हो सकता है? अगर आप सोच रहे हैं कि किसी के एक, दो या फिर ज्यादा से ज्यादा तीन रिव्यू फेल हो सकते हैं. लेकिन यहां तो आंकड़ा 22 पर पहुंच गया है. भारतीय गेंदबाज के लगातार 22 रिव्यू असफल हो गए. यहां बात कर रहे हैं दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की. भारतीय टीम इन दिनों कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेल रही है.
मुकाबले में जडेजा ने अपनी गेंदबाजी पर श्रीलंकाई बल्लेबाज केषरा नुवांता के विकेट की अपील की, जिसे अंपायर ने नकार दिया. इसके बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने LBW के लिए रिव्यू लिया. थर्ड अंपायर ने चेक किया. रिप्ले में पता चला कि पैड पर लगने से पहले गेंद बल्ले में लग चुकी थी. इस तरह से टीम का रिव्यू बर्बाद हुआ और जड्डू एक बार फिर DRS में फेल हो गए.
3 साल में लगातार 22 रिव्यू फेल
पिछले तीन सालों में जडेजा के लगातार 22 रिव्यू फेल हो चुके हैं. यह रिव्यू टेस्ट में बर्बाद हुए हैं. इसमें 18 बार रिव्यू बर्बाद हुआ, जबकि 4 बार ऐसा हुआ कि जब फैसला अंपायर कॉल पर हुआ. यहां टीम के लिए रिव्यू तो बच गया, लेकिन जडेजा की गेंदबाजी पर अंपायर का फैसला नहीं बदल सका.
कब सफल हुआ था जडेजा का पिछला रिव्यू?
टेस्ट में जडेजा का पिछला रिव्यू जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सफल हुआ था. उनका पिछला रिव्यू सफल हुए 3 साल से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है. पिछला रिव्यू सफल होने तक टेस्ट में जडेजा के 271 विकेट थे. अब उनके 353 विकेट हो चुके हैं. जडेजा बगैर रिव्यू सफल हुए 82 विकेट ले चुके हैं.
जडेजा का टेस्ट करियर
जडेजा ने अब तक अपने करियर में 90 टेस्ट (भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट हटाकर) खेल लिए हैं. इन मैचों की 169 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 25.19 की औसत से 352 विकेट चटकाए हैं. इसमें मैच बेस्ट फिगर 10/110 का रहा. बाकी फॉर्मेट की 135 पारियों में गेंदबाजी करते हुए जड्डू ने 37.77 की औसत से 4117 रन बना लिए हैं, जिसमें 6 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में आए फ्री हिट, टीम इंडिया के कोच ने बताया क्यों है जरूरी






