भारत-न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 पर बारिश का संकट? जानें कैसा रहेगा वेलिंगटन का मौसम

भारत-न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 पर बारिश का संकट? जानें कैसा रहेगा वेलिंगटन का मौसम


भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मंगलवार (27 अक्टूबर) को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा. शुरुआती 2 मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल करके सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. दोनों ही मैचों में मेन इन ब्लू की तरफ से शानदार चेज देखने को मिला. लेकिन क्या तीसरे मुकाबले में बारिश का खलल देखने को मिलेगा? आइए जानते हैं कि मैच के दौरान वेलिंगटन का मौसम कैसा रहेगा.

मुकाबला जीतकर टीम इंडिया सीरीज भी जीत सकती है. जीत के साथ भारत के पास 3-0 की अजेय बढ़त हो जाएगी. लिहाजा भारतीय फैंस तो बिल्कुल भी नहीं चाहेंगे कि बारिश के चलते मैच में किसी भी तरह का दखल हो. 

मैच के दिन वेलिंगटन का मौसम?

मौसम की जानकारी से पहले आपको बता दें कि भारतीय समय के अनुसार मैच की शुरुआत दोपहर में 12:30 बजे से होगी, जबकि लोकल टाइम के अनुसार मैच रात में 8 बजे से शुरू होगा. इससे आधा घंटा पहले टॉस होगा.

एक्यूवेदर के मुताबिक, मैच के दिन यानी मंगलवार को पूरे 24 घंटे में किसी भी वक्त बारिश के आसार नहीं है. रात में मैच शुरू होने के वक्त यानी आठ बजे 0% बारिश के चांस हैं. मैच के दौरान तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास देखने को मिल सकता है. इससे एक चीज तो काफी हद तक साफ हो गई कि बारिश के चलते मैच में किसी भी तरह का खलल पड़ने की उम्मीद नहीं है. 

मैच के लिए भारत का स्क्वॉड 

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव. 

मैच के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड 

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, डेवोन कॉनवे. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2027 के लिए CSK को मिला नया कोच, यह दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी



Source link