बीते दिन देशभर में दीपावली का त्यौहार मनाया गया. इस खास मौके पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की. जिसके लिए लोगों ने खूब पटाखे भी खरीदे. खासकर देश की राजधानी दिल्ली में पटाखों की जमकर बिक्री हुई. दिल्ली के वायापारियों का कहना है कि दिवाली के दौरान राजधानी में करीब 300 करोड़ रुपये के पटाखे बिके.
चैम्बर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले इस बार पटाखों की बिक्री में लगभग 30% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिवाली से एक दिन पहले ही ज्यादातर दुकानों पर पटाखों का स्टॉक खत्म हो गया था.
पटाखों की बढ़ी बिक्री
CTI के मुताबिक, इस साल दिवाली के समय में पटाखों की बिक्री में अच्छी तेजी देखने को मिली. बाजार में ग्राहकों की भीड़ और बढ़ती मांग के कारण कारोबारियों को अच्छा मुनाफा हुआ. व्यापारियों का कहना है कि दिवाली से पहले ही पटाखों की खरीदारी शुरू हो गई थी. त्यौहार नजदीक आने के साथ ही दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ती गई. इसके चलते कई दुकानदारों का सामान समय से पहले ही बिक गया.
Delhi: Around Rs 300 crore worth of firecrackers were sold in Delhi during the Diwali season, according to the Chamber of Trade and Industry (CTI). Traders reported a nearly 30% increase in sales compared to last year, with stocks at most shops exhausted a day before Diwali https://t.co/1fug9XSwA7
— IANS (@ians_india) November 9, 2026
दिवाली से पहले ही खत्म हुआ स्टॉक
पटाखा कारोबारियों के मुताबिक, इस साल मांग इतनी ज्यादा रही कि दिवाली से एक दिन पहले ही ज्यादातर दुकानों का स्टॉक खत्म हो गया. दुकानदारों को उम्मीद से ज्यादा बिक्री हुई. करीब 300 करोड़ रुपये के कारोबार और बिक्री में 30% की बढ़ोतरी से पटाखा व्यापारियों के लिए इस साल की दिवाली अच्छी रही. हालांकि, पटाखों की बिक्री के साथ प्रदूषण को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
राजधानी में बढ़ा प्रदूषण
पटाखों का कारोबार तो ताबड़तोड़ हुआ लेकिन इसी के साथ दिवाली के महज एक दिन बाद ही शहर की हवा जहर की तरह बन गई है. दिल्ली शहर का AQI इस समय देशभर में चर्चा का विषय बन गया है. क्योंकि पटाखों के धुएं के कारण राजधानी में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है.
ये भी पढ़ें: ATM कभी चालू ही नहीं किया, फिर भी SBI के खाते से उड़ गए 1.59 लाख






