- CISCE बोर्ड आज सुबह 11 बजे 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करेगा.
- कुल 4.1 लाख छात्रों ने ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) परीक्षा दी.
- पास होने के लिए कुल 33% अंक, हर विषय में 35% अंक आवश्यक.
- छात्र 8-14 मई तक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे.
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है.बोर्ड आज 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) परीक्षा परिणाम जारी करेगा. रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने रोल नंबर, यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. ऑनलाइन जारी रिजल्ट अस्थायी होगा, जबकि मूल मार्कशीट छात्रों को अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी.
कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
CISCE बोर्ड के अनुसार, वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में कुल लगभग 4.1 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं. इनमें ICSE कक्षा 10वीं के लगभग 2.6 लाख छात्र और ISC कक्षा 12वीं के लगभग 1.5 लाख छात्र शामिल हैं.
पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
CISCE बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है. इसके साथ ही प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है.यदि कोई छात्र किसी विषय में न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं करता है, तो उसे पास नहीं माना जाएगा.
कंपार्टमेंट / सुधार परीक्षा प्रक्रिया
बोर्ड ने वर्ष 2024 से ISC कंपार्टमेंट परीक्षा प्रणाली समाप्त कर दी है.हालांकि छात्रों को सुधार परीक्षा (Improvement Exam) का अवसर दिया जाएगा. छात्र 8 मई से 14 मई 2026 तक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे.यह परीक्षा 15 जून 2026 को आयोजित की जाएगी और इसका परिणाम जुलाई के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा.छात्र अधिकतम दो विषयों में सुधार परीक्षा दे सकेंगे.
रीचेकिंग और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया
यदि छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे 1 मई से 4 मई 2026 तक प्रति विषय 1000 रुपये शुल्क देकर आंसर शीट की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं. रिचेकिंग का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा, जबकि पुनर्मूल्यांकन का परिणाम जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में घोषित होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें – CGBSE Result 2026 Out: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं के नतीजे, ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड
CISCE ISC Result 2026 कहां-कहां चेक कर सकते हैं?
- छात्र CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जायें.
- वेबसाइट पर ICSE या ISC Result लिंक चुनें.
- फिर Unique ID, Index Number और Captcha भरकर Show Result पर क्लिक करें.
SMS से रिजल्ट चेक करें
मोबाइल फोन से छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए टाइप करें. ICSE Results Unique ID/ISC Results Unique ID और इसे 09248082883 पर भेज दें.
DigiLocker से रिजल्ट देखें
DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद छात्र ICSE/ISC Marksheet विकल्प चुनकर जरूरी जानकारी भरें और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
UMANG App से रिजल्ट देखें
UMANG ऐप में लॉगिन करने के बाद छात्र Scorecard PDF लिंक पर क्लिक करें, रोल नंबर भरें और अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI






