- मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा के शेयर 5% तेजी से 202.70 रुपये पहुंचे.
- कंपनी के शेयर 5 दिनों में 21% बढ़कर मल्टीबैगर बने.
- टाटा मोटर्स को गुजरात-महाराष्ट्र प्लांट के लिए मिला स्टील ऑर्डर.
- कंपनी टाटा मोटर्स को हॉट रोल्ड, स्टील प्लेट्स की सप्लाई करेगी.
Magnus Steel and Infra Share: घरेलू शेयर बाजार में भले ही अभी गिरावट देखी जा रही हो, लेकिन इसी बीच एक स्टॉक रॉकेट सा उड़ता जा रहा है. यहां हम मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा लिमिटेड (Magnus Steel & Infra Limited) की बात की जा रही है.
आज मंगलवार को 5 परसेंट की तूफानी तेजी के साथ इसके शेयर की कीमत 202.70 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गई है. महज 5 दिनों में मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा के शेयरों में 21 परसेंट तक का उछाल आया है.
पेनी स्टॉक से बना मल्टीबैगर
मई 2022 में मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा के शेयर की कीमत महज 2.77 रुपये थी, जो मई 2024 तक बढ़कर 193.05 रुपये के अपने ऑल-टाइम हाई तक पहुंच गई. कंपनी के शेयर की कीमत पिछले 5 सालों में 11,123.84 परसेंट तक बढ़ी है. इसके 3 साल का रिटर्न लगभग 4,106 परसेंट रहा है. वहीं, बीते 1 साल में मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा के शेयरों में 3,837 परसेंट से अधिक की तेजी देखी गई है.
कंपनी को टाटा ग्रुप से मिला ऑर्डर
मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा को टाटा मोटर्स के प्रोजेक्ट्स के लिए एक बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी ने बीते 11 मई को स्टॉक एक्सचेंजों को इसकी जानकारी दी. इसके तहत, टाटा मोटर्स के गुजरात और महाराष्ट्र में स्थित नए ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स के निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए स्टील की सप्लाई करनी है.
मैग्नस स्टील यह सप्लाई RIECO Industries Limited (पुणे) के जरिए कर रही है. इसमें मुख्य रूप से हॉट रोल्ड, स्टील प्लेट्स, HR शीट्स और स्ट्रक्चरल स्टील पैनल्स शामिल हैं, जिनका उपयोग इंडस्ट्रियल शेड और निर्माण कार्यों में होगा. टाटा मोटर्स जैसे बड़े ग्रुप का कंपनी के साथ जुड़ा इसके लिए एक बड़ा माइलस्टोन है. इस खबर के बाद कंपनी के शेयर लगातार 5 परसेंट अपर सर्किट के साथ ट्रेड कर रहे हैं और आज 202.70 रुपये तक पहुंचना इसके शेयरों का नया ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड है.
कंपनी के पास 32.50 करोड़ का ऑर्डर पाइपलाइन में है. इनमें से 8.50 करोड़ के शुरुआती ऑर्डर मिल चुके हैं, जिनमें से लगभग 1200 मीट्रिक टन स्टील की सप्लाई मार्च-अप्रैल 2026 के दौरान की जा चुकी है. बाकी 24 करोड़ के ऑर्डर वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान छह चरणों में जारी किए जाएंगे.
(यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो के इस स्टॉक ने दिया तगड़ा झटका, मिनटों में डूबे 1700 करोड़ रुपये






